हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Slim Frame और धाकड़ इंजन Kawasaki ने लॉन्च की अपनी क्रूजर बाइक Vulcan S, जानें कीमत

विज्ञापन
Kawasaki Vulcan S

Kawasaki Bikes: टू व्हीलर सेगमेंट में Kawasaki पावरफुल इंजन वाली मोटरसाइकिल के लिए जाना जाता है। इसी कड़ी में कंपनी ने इंडियन मार्केट में अपनी Slim Frame वाली बाइक Kawasaki Vulcan S को लॉन्च किया है।  Kawasaki Vulcan S में 649 cc का दमदार इंजन है।

Royal Enfield को देगी टक्कर 

Kawasaki Vulcan S का इंजन 59.9 bhp की पावर और 62.4 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस क्रूजर बाइक का कुल वजन 235 kg है। इसकी ऊंचाई 705 mm है। इसमें अंडरबेली एग्जॉस्ट, राउंडेड रियर फेंडर, स्लीक एलईडी टेललैंप और फ्रंट और रियर में अलॉय व्हील दिए गए हैं। बाइक मार्केट में मौजूद Royal Enfield Super Meteor 650 और Benelli 502 को टक्कर देती है।

और पढ़िए – BSA Gold Star 650: Dashing लुक्स और 652 cc का पावरफुल इंजन, जानें इंडिया में कब लॉन्च होगी यह Cruiser bike

विज्ञापन

अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन और सेफ्टी में बेस्ट 

Kawasaki Vulcan S शुरूआती कीमत 7.10 लाख रुपये एक्स शोरुम में बाजार में उपलब्ध है। इसमें केवल एक वेरिएंट आता है। बाइक का फ्यूल टैंक14 लीटर का है। बाइक में सेफ्टी के लिए डुअल चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और 130 mm का ग्राउंड क्लीयररेंस दिया गया है। बाइक सिंगल मैटेलिक मैटे कार्बन ग्रे कलर में पेश की गई है।बाइक के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में प्रीलोड-एडजस्टेबल मोनो-शॉक सस्पेंशन दिया गया है।

और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola