हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

आज लॉन्च होगी MG Windsor Pro EV, बड़ी बैटरी के साथ मिलेगी ज्यादा रेंज

---विज्ञापन---

JSW MG Motor की Windsor Pro EV आज भारत में लॉन्च होने जा रही है। इस बार इस कार में 52.9 kwh बैटरी पैक मिलेगा। फुल चार्ज में यह कार 450-460 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर कर सकती है। वैसे मौजूदा  MG Windsor ने बिक्री के सभी रिकार्ड्स तोड़ डालें हैं। इस बार इसमें कई बड़े बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। इसमें बड़ी बैटरी पैक मिलेगा जो ज्यादा रेंज ऑफर करेगा। इसके अलावा इस कार में सेफ्टी के लिए लेवल 2 ADAS को शामिल किया जाएगा जो 12 मेजर सेफ्टी फीचर्स से लैस है। इस बार नए मॉडल में ड्राइविंग एक्सपीरियंस बेहतर तो मिलेगा ही साथ सेफ्टी भी काफी अच्छी मिलेगी। MG Windsor PRO की अनुमानित कीमत 16-18 लाख रुपये के आसपास हो सकती है।

MG Windsor PRO EV ऐसे लोगों को टारगेट करेगी जो लम्बी यात्रा करना पसंद करते हैं। इस कार का डिजाइन हटकर है साथ ही स्पेस और फीचर्स की इसमें कमी नहीं है। यह पहली ऐसी इलेक्ट्रिक एसयूवी है जिसमें बिजनेस क्लास जैसा केबिन और स्पेस मिलता है। हर महीने इसकी बिक्री शानदार हो रही है। यह बैटरी के साथ और बिना बैटरी ऑप्शन में मौजूद है।

नई Windsor PRO में ग्राहकों  की जरूरत को ध्यान में रखते हुए तैयार किया जाएगा।  इसमें G-Jio इनोवेटिव कनेक्टिविटी प्लेटफॉर्म का अपग्रेड मिलेगा, जिसमें 100+ AI-पावर्ड वॉयस कमांड्स और रियल-टाइम नेविगेशन होगा। सेफ्टी के लिए इस EV में 6 एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग, हिल-होल्ड असिस्ट, 360-डिग्री कैमरा, और ESC जैसे फीचर्स को शामिल किया जाएगा।

---विज्ञापन---

नई Windsor PRO EV  में प्रीमियम केबिन मिलेगा दिया जा सकता है। इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, अपग्रेडेड 15.6-इंच ग्रैंडव्यू टच डिस्प्ले होगा। रियर सीट्स का रिक्लाइन फीचर और 604-लीटर बूट स्पेस भी दिया जाएगा। इसके साथ ही वायरलेस चार्जिंग, और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसी फीचर्स को भी जगह मिलेगी।

यह भी पढ़ें: गाड़ी की माइलेज से लेकर परफॉर्मेंस को बिगाड़ देगा ये खराब पार्ट! समय रहते कर लें ये काम

---विज्ञापन---

Sponsored Links by Taboola