Joy E Bike Mihos: भारतीय बाजार में EV Scooter की डिमांड लगातार बढ़ रही है। यही वजह है कि मार्केट में एक से एक इलेक्ट्रिक स्कूटर आ रहे हैं। इसी कड़ी में मार्केट में शानदार फीचर्स के साथ गुजरात के वडोदरा की कंपनी वार्ड विजार्ड ने Joy E Bike Mihos उतारा है। यह रेट्रो लुक के साथ एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर है।
अब तक 20 हजार से अधिक बुकिंग
स्कूटर की बुकिंग शुरू होने के बाद अब तक इसके करीब 20 हजार से अधिक बुकिंग हो चुकी है। मार्च के आखिर या अप्रैल से इसकी डिलीवरी शुरू होगी। स्कूटर में 2.96KWH की बैटरी दी जा रही है। जो 1.5 किलोवॉट की मोटर से जुड़ी हुई है। मोटर में 1500 वॉट की पावर है और यह 250 nm का टॉर्क जेनरेट करती है। स्कूटर की बैटरी चार घंटे में फुल चार्ज होती है। 63 किलोमीटर प्रति घंटा इसकी टॉप स्पीड है और एक बार चार्ज होने पर यह 130 किलोमीटर तक चलता है। सात सेकंड में 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेता है।
और पढ़िए –Revamp Buddie 25: महज 999 रुपये में घर ले जाएं यह EV Scooter, 8 रुपये प्रति KM है रनिंग कॉस्ट
Joy E Bike Mihos
स्कूटर में 4.3 इंच की स्क्रीन और रियर व्यू मिरर क्रोम का है
स्कूटर का रियर व्यू मिरर क्रोम का है। स्कूटर सॉलिड येलो ग्लॉसी, मेटैलिक ब्लू, सॉलिड ब्लैक ग्लॉसी और पर्ल वाइट चार कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। स्कूटर में 4.3 इंच की स्क्रीन, ब्लूटूथ और नेविगेशन, एलईडी हेडलाइट्स, टेललाइट्स और इंडीकेटर समेत सभी आधुनिक सुविधाएं हैं। कंपनी के मुताबिक इसे पीडीसीपीडी यानि कि पॉली डाइक्लोपेंटाडीन केमिकल कंपाउंड से बनाया गया है। इसकी मजबूती जांचने के लिए इस पर हैमर टेस्ट किया लेकिन बॉडी पर किसी तरह का निशान या डेंट नहीं आया। स्कूटर की शुरूआती कीमत 1.35 लाख रुपये एक्स शोरुम रखी गई है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
1 day agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
1 day agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
1 day agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
1 day ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
3 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
3 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
3 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
3 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
4 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines