Best-Selling 125cc bike: भारत में 125cc इंजन में आपको कई मॉडल मिल जायेंगे। हीरो मोटोकॉर्प, बजाज ऑटो, होंडा और टीवीएस के पास इस समय कई अच्छे मॉडल हैं जिन्हें ग्राहकों का पूरा प्यार मिल रहा है। बजाज पल्सर,टीवीएस रेडर,होंडा शाइन, हीरो सुपर स्पलेंडर और ग्लैमर जैसी बाइक्स की खूब बिक्री होती है। लेकिन यहां होंडा सीबी शाइन इस समय देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक बनी है। आइये जानते हैं आखिर क्यों शाइन सबसे ज्यादा बिकती है।
Shine ने Pulsar और Raider को छोड़ा पीछे
इस साल फरवरी में Honda CB Shine की कुल 1,20,119 यूनिट्स की बिक्री हुई। यह सबसे अधिक बिकने वाली बाइक है। जबकि 62,207 यूनिट्स की बिक्री करके बजाज पल्सर 125 दूसरे नंबर पर रही है। वहीं 42,063 यूनिट्स की बिक्री के साथ TVS Raider तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है।
हीरो की ग्लैमर चौथी सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है। इसकी 15,905 यूनिट्स की बिक्री हुई। हीरो की सुपर स्प्लेंडर की फरवरी में 14,776 यूनिट्स की बिक्री हुई जिससे यह देश की पांचवीं सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक बनी है।
TVS Raider and Bajaj Pulsar
Honda CB Shine क्यों बिकती है सबसे ज्यादा
125cc सेगमेंट में होंडा शाइन काफी पुरानी और भरोसेमंद बाइक है। बहुत ही कम होता है जब इस बाइक में कोई खराबी देखने को मिलती है। बाइक का इंजन न सिर्फ पावरफुल है बल्कि किफायती भी है। इसमें 125cc का इंजन लगा है जोकि बेहद स्मूथ है।
शाइन की कीमत 77,900 रुपये से शुरू होती है। इस बाइक को फैमिली को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। डेली यूज़ के लिए यह एक अच्छा मॉडल साबित होता है। शाइन को सबसे ज्यादा चुनौती Bajaj Pulsar और TVS Raider से मिल रही है। यह बाइक 65 kmpl की माइलेज ऑफर करती है।
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
12 hrs agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
17 hrs agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
18 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
20 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines