हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

2025 में बदली कार बाजार की तस्वीर, Hyundai को पछाड़ नंबर-2 और नंबर-3 पर रही ये कंपनियां, Vahan डेटा का खुलासा

साल 2025 भारतीय पैसेंजर व्हीकल मार्केट के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ. वाहन डेटा के मुताबिक महिंद्रा ने पहली बार कैलेंडर ईयर में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है, जबकि टाटा मोटर्स तेजी से आगे बढ़ते हुए हुंडई को पछाड़कर नंबर-3 बनने के बेहद करीब पहुंच गई है.

विज्ञापन
2025 में बदली कार बाजार की तस्वीर. (Image for Reference only)

VAHAN Data 2025: भारत का पैसेंजर व्हीकल मार्केट साल 2025 में एक बड़े बदलाव का गवाह बना है. दुनिया के तीसरे सबसे बड़े कार बाजार में इस बार नंबर-2 और नंबर-3 की रेस पूरी तरह पलट गई. मारुति सुजुकी अपनी लीड बनाए हुए है, लेकिन उसके ठीक पीछे महिंद्रा ने इतिहास रचते हुए दूसरा स्थान पक्का कर लिया है. वहीं टाटा मोटर्स ने हुंडई को पीछे छोड़ते हुए तीसरे नंबर पर मजबूत दावेदारी पेश कर दी है.

वाहन डेटा ने खोली असली तस्वीर

वाहन (Vahan) पोर्टल के 25 दिसंबर 2025 तक के रजिस्ट्रेशन आंकड़े बताते हैं कि मारुति सुजुकी ने करीब 17.50 लाख यूनिट की बिक्री दर्ज की. महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 5.81 लाख यूनिट बेचकर दूसरा स्थान हासिल किया. टाटा मोटर्स 5.52 लाख यूनिट के साथ तीसरे नंबर के बेहद करीब पहुंच गई, जबकि हुंडई की बिक्री 5.50 लाख यूनिट रही.

विज्ञापन

2024 के मुकाबले 2025 में क्या बदला

अगर पिछले साल से तुलना करें तो तस्वीर और साफ हो जाती है. साल 2024 में महिंद्रा की बिक्री करीब 4.90 लाख यूनिट थी, जो 2025 में तेज उछाल के साथ 5.81 लाख यूनिट तक पहुंच गई. टाटा मोटर्स ने भी धीरे लेकिन लगातार बढ़त बनाई. इसके उलट हुंडई की बिक्री में गिरावट देखने को मिली, जिसका असर उसकी रैंकिंग पर साफ पड़ा.

विज्ञापन

SUV और EV बना गेमचेंजर

महिंद्रा और टाटा मोटर्स की आगे बढ़त के पीछे सबसे बड़ी वजह SUV पर मजबूत फोकस है. ग्रामीण, सेमी-अर्बन और शहरी बाजारों में इन दोनों कंपनियों की गाड़ियों की पकड़ मजबूत रही. इसके साथ ही इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में भी दोनों ब्रांड्स के पास कई विकल्प हैं, जिसने बिक्री को अतिरिक्त सहारा दिया.

विज्ञापन

महिंद्रा का ऑल-राउंड परफॉर्मेंस

महिंद्रा के लिए स्कॉर्पियो और बोलेरो ने ग्रामीण और सेमी-अर्बन इलाकों में बड़ी भूमिका निभाई. शहरों में स्कॉर्पियो-N, थार रॉक्स और XUV सीरीज ने बिक्री को मजबूती दी. इसके अलावा कंपनी की नई इलेक्ट्रिक SUVs BE 6 और 9E ने EV सेगमेंट में भी अच्छा वॉल्यूम जोड़ा.

विज्ञापन

टाटा मोटर्स की दमदार वापसी

टाटा मोटर्स ने साल की धीमी शुरुआत के बाद शानदार कमबैक किया. नेक्सन और पंच की डिमांड पूरे साल बनी रही. हैरियर EV की लॉन्चिंग से कंपनी की EV लीडरशिप और मजबूत हुई. वहीं कर्व ने भी धीरे-धीरे बिक्री में योगदान देना शुरू किया.

विज्ञापन

आगे और तेज हो सकती है टाटा की रफ्तार

जनवरी से टाटा सिएरा की बिक्री शुरू होने वाली है. इसके साथ ही हैरियर और सफारी के पेट्रोल वर्जन भी लाइन-अप में हैं. कई नए लॉन्च की तैयारी को देखते हुए आने वाले महीनों में टाटा मोटर्स की ग्रोथ और तेज होने की उम्मीद है. 2025 ने साफ कर दिया है कि भारतीय कार बाजार में मुकाबला अब पहले से कहीं ज्यादा दिलचस्प हो चुका है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Tata Punch facelift: लॉन्च से पहले लीक हुई नई Punch! नए फीचर्स जान उड़ जाएंगे होश

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola