Hyundai Verna VS Volkswagen Virtus: बीएस 6 के नए नॉर्म्स लागू होने के बाद हर कंपनी अपनी कारों को अपडेट कर रही है। आइए आपको सेडान सेगमेंट में दो धांसू कार Hyundai Verna और Volkswagen Virtus के बीच कंपैरिजन कर उनकी माइलेज, फीचर्स और कीमत की जानकारी देते हैं।
Volkswagen Virtus को क्रैश टेस्ट में 5 स्टार
Volkswagen Virtus को क्रैश टेस्ट में 5 स्टार मिले हैं। यह फैमिली कार है। बाजार में यह कार शुरूआती कीमत 11.47 लाख से 18.57 लाख रुपये एक्स शोरुम में बाजार में उपलब्ध है। सेफ्टी के लिए कार में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल हैं। सेफ्टी के लिए कार में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल होल्ड असिस्ट, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज और रियर पार्किंग सेंसर जैसी फीचर्स हैं।
वायरलेस फोन चार्जर और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स
कार में पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप और पूरी तरह से डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलता है। कार में वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay के साथ 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है। कार में सिंगल-पैन सनरूफ, कनेक्टेड कार टेक, वायरलेस फोन चार्जर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और रेन-सेंसिंग वाइपर्स जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। Volkswagen Virtus दो ट्रिम हैं और इसमें 6 कलर ऑप्शन मिलते हैं।
1.5-लटर पेट्रोल इंजन
Virtus में 1-लीटर और 1.5-लटर पेट्रोल इंजन के ऑप्शन मिलते हैं। जो अधिकतम 150 PS की पावर और 250 Nm की पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 6 स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मिलता है। कार 19.40 kmpl की माइलेज देती है।
वरना में 19Kmph की माइलेज
हुंडई की वरना में 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड सिस्टम है। कार में डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, बोस का 8-स्पीकर साउंड सिस्टम, टच-बेस्ड क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम, वेंटीलेटेड फ्रंट सीट्स दी गई हैं। 2023 Hyundai Verna में 1.5-लीटर 4-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर 4-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा। जो 113bhp की पावर और 114Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा। वरना 19Kmph की माइलेज देती है।
2023 Hyundai Verna
कार में 528 लीटर का बड़ा बूट स्पेस
वरना शुरूआती कीमत 10.89 लाख एक्स शोरुम में बाजार में उपलब्ध होगा। Hyundai Verna 4 वेरिएंट ऑप्शन EX, S, SX और SX (O) में बाजार में मिलती है। कार कुल 9 कलर ऑप्शन में हैं और कार 4535mm लंबी, 1765mm चौड़ी और 1475mm ऊंची है। कार का व्हीलबेस 2670mm है। कार में 528 लीटर का बड़ा बूट स्पेस दिया गया है। कार में 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर और 7-स्पीड DCT ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलता है।
अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल और लेन कीप असिस्ट
कार में ADAS टेक्नोलॉजी, अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट अलर्ट, लेन डिपार्चर अलर्ट, ड्राइवर अटेंशन वार्निंग, लेन फॉलोइंग असिस्ट, हाई बीम असिस्ट जैसे सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं। हिल स्टार्ट असिस्ट, 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), EBD के साथ ABS, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, ऑटोमैटिक हेडलैंप और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक सेफ्टी फीचर्स भी हैं।
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
12 hrs agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
13 hrs agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
17 hrs agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
18 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
18 hrs agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines