Hyundai Venue Vs Kia Seltos: कॉम्पैक्ट एसयूवी इन दिनों बाजार में काफी डिमांड में हैं। सभी कार निर्माता कंपनी अपने इस सेगमेंट को मजबूत करने में लगी है। आइए आपको इंडियन मार्केट में मौजूद दो धाकड़ कॉम्पैक्ट एसयूवी Hyundai Venue और Kia Seltos के फीचर्स, कीमत और माइलेज के बारे में बताते हैं।
Venue में पांच वेरिएंट मिलते हैं
Hyundai Venue में 998 cc से 1493 cc इंजन तक का विकल्प मिलता है। यह इंजन 81.8 से 118.41 Bhp की पावर देते हैं। पांच सीटर यह कार पेट्रोल और डीजल दोनों विकल्प में मिलती है। बाजार में यह कार 7.72 लाख से लेकर 13.18 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। इसके पांच वेरिएंट E, S, S+/S(O), SX and SX(O) आते हैं। कार में सिंगल-पैन सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जिंग, सेफ्टी के लिए छह एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), एक रियर-व्यू कैमरा, रियर पार्किंग सेंसर और हिल-होल्ड असिस्ट मिलता है। कार में 18 kmpl की माइलेज मिलती है।
छह मोनोटोन और एक डुअल टोन कलर ऑप्शन
कार के छह मोनोटोन और एक डुअल टोन कलर आता है। इसमें टर्बों इंजन का भी ऑप्शन दिया गया है। इसमें 6 स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मिलता है। कार में एलेक्सा और गूगल वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट, एयर प्यूरीफायर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, कूल्ड ग्लोवबॉक्स और पुश-बटन स्टार्ट / स्टॉप जैसी कनेक्टेड कार टेक के साथ आठ इंच की टचस्क्रीन मिलती है। कार में 350 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।
ये भी पढ़ेंः गली-गली धूम मचा रही होंडा की यह बाइक, Apache और Pulsar के छूटे पसीने
Kia Seltos में 20.8 kmpl की माइलेज
कार में 1493 cc से 1497 cc के इंजन विकल्प मिलते हैं। यह धाकड़ इंजन 113.43 Bhp का हाई पावर प्रदान करते हैं। 5 सीटर यह कार 20.8 kmpl की माइलेज देती है। इसमें डीजल और पेट्रोल दोनों इंजन ऑप्शन हैं। Kia Seltos बाजार में 10.89 से 19.65 लाख एक्स शोरूम प्राइस में मिलती है। कार में सात मोनोटोन और तीन डुअल टोन कलर ऑप्शन मिलते हैं।
कार में 433 लीटर का बड़ा बूट स्पेस
कार में 433 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है। इसमें 6 स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मिलता है। इसमें कनेक्टेड कार तकनीक के साथ 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एयर प्यूरीफायर, एंबिएंट लाइटिंग, हवादार फ्रंट सीट, पावर-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम दिया गया है। कार में 8 इंच का हेड-अप डिस्प्ले, स्मार्टवॉच कनेक्टिविटी, सनरूफ और रिमोट-इंजन स्टार्ट मिलता है। इसमें छह एयरबैग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट (VSM), हिल असिस्ट, ब्रेक असिस्ट और EBD के साथ ABS दिया गया है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
17 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
20 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
22 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines