Hyundai Tucson: आखिरकार ग्राहकों का इंतजार खत्म करते हुए हुंडई कंपनी ने जबरदस्त फीचर्स और दमदार माइलेज वाली मिड साइज एसयूवी हुंडई टक्सन को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है, तो चलिए बात करते है Hyundai Tucson के Features, Price और Variants की…
Hyundai Tucson: Features and Price
Hyundai कंपनी ने आज भारतीय बाजार में अपनी fourth generation Tucson कार को पेश कर दिया है। पहले से ही ये कार कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में उपलब्ध है। इच्छुक ग्राहक इस कार को वेबसाइट के माध्यम से सिर्फ 50,000 की टोकन अमाउंट ऑनलाइन देकर नजदीकी आउटलेट्स से घर ला सकते है। आपको ये भी बता दें कि इस कार के दो मॉडल सिगनेचर और प्लेटिनम में बाजार में आयी है। Hyundai Tucson एक फ्लैगशिप SUV के रुप में आई है। इस एसयूवी को 5 मोनोटोन और 2 डुअल टोन कलर पेश किया गया है।
इसकी फीचर्स की बात करें तो इसमें डार्क क्रोम फ्रंट ग्रिल और एलईडी डे-टाइम रनिंग लैंप शामिल है। Hyundai Tucson में बॉडी क्लैडिंग, फ्लेयर्ड व्हील आर्च और शार्प कैरेक्टर लाइन्स इस कार को बोल्ड लुक देते है। नई टक्सन में डबल टी-आकार की एलईडी टेल-लाइट्स हैं और यह एक एलईडी लाइट बार से जोड़ी गयी है। इसके रियर बंपर में डायमंड-पैटर्न फिनिश के साथ-साथ फॉक्स सिल्वर स्किड प्लेट को भी शामिल किया गया है। इसका रूफ स्पॉइलर इसके रियर वॉशर और वाइपर को छुपाने में सक्षम है। Hyundai Tucson में वायरलेस स्मार्टफोन चार्जिंग, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, एयर प्यूरीफायर, 360-डिग्री कैमरा, पैनोरमिक सनरूफ, मेमोरी फंक्शन, 64 कलर एंबियंट लाइटिंग, के साथ ड्राइवर सीट के लिए इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट,रिक्लाइनिंग रियर सीट्स,वॉयस कमांड, रेन सेंसिंग वाइपर, कनेक्टेड कार फीचर्स, गूगल असिस्टेंट सपोर्ट, एलेक्सा के साथ साथ 8 स्पीकर बोस साउंड सिस्टम को भी शामिल किया है।
Hyundai Tucson: Safety Features
आपको बता दें कि Tucson भारत में ADAS तकनीक वाली पहली Hyundai की कार है, जो रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट, ब्लाइंड स्पॉट असिस्ट, लेन कीप असिस्ट जैसी हाइटेक सुविधाओं के साथ आयी है।
इस नई कार की सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें छह एयरबैग, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, ईएससी, हिल डिसेंट कंट्रोल और ऑल व्हील डिस्क ब्रेक दिए गए है।
कंपनी ने इसकी कीमत 27.7 लाख रुपये रखी है, जो कि एक एक्स शोरुम प्राइस है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
12 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines