Hyundai 7 Seater Alcazar: हुंडई मोटर इंडिया अपनी प्रीमियम और फीचर्स रिच कारों के लिए पूरी दुनिया में लोकप्रिय है। भारत में कंपनी हैचबैक कार से लेकर 7 सीटर SUV बेचती है। इस समय कंपनी अपनी 7 सीटर Alcazar की टेस्टिंग कर रही है। भारत में इसके लॉन्च किये जाने की खबरें तेजी से फ़ैल रही हैं। इससे पहले खबर आई थी कि 30 जून को इसे लॉन्च किया जायेगा…
लेकिन अब कन्फर्म हो गया है की इस साल सितम्बर में फेसलिफ्ट Alcazar को लॉन्च किया जायेगा। यह एक प्रीमियम SUV है जोकि कई बेहतरीन और एडवांस्ड फीचर्स से लैस होगी। पहली बार इसे अप्रैल 2021 में लॉन्च किया गया और तब से लेकर अब तक इसमें कोई बदलाव नहीं किये हैं। आइये जानते हैं क्या कुछ खास और नया होगा इस गाड़ी में…
Hyundai Alcazar facelift
इंजन होगा ज्यादा दमदार
लॉन्च से पहले कई बार टेस्टिंग के दौरान इसे स्पॉट किया गया है। मौजूदा Alcazar में दो इंजन ऑप्शन मिलते हैं जिसमे 1.5 लीटर डीजल इंजन और 1.5L पेट्रोल इंजन शामिल हैं। ये दोनों ही इंजन बेहद रिफाइंड हैं। सिटी और हाईवे पर इनका प्रदर्शन बेहतर बनता है।
बताया जा रहा है कि फेसलिफ्ट मॉडल में भी इन दोनों इंजन का ही इस्तेमाल किया जाएगा। अल्काज़र की एक्स-शोरूम कीमत 16.77 लाख रुपए स लेकर 21.28 लाख रुपये तक जाती है। नये मॉडल की कीमत में थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
इस बार नए मॉडल के एक्सटीरियर में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। इसके बाहरी लुक में नई ग्रिल, नए हेडलैम्प्स, नए अलॉय व्हील्स नया बोनट और बम्पर मिलेगा। पीछे की तरफ नई कनेक्टेड लाइट्स दी जायेगी।
वहीं इसके इंटीरियर को अपडेट किया जाएगा। मौजूदा मॉडल की तुलना में नई अल्काजार में बड़ा डिस्प्ले मिलेगा जो क्लस्टर से कनेक्ट होगा साथ लेवल 2 एडास और 360 डिग्री कैमरा मिलेगा। गाड़ी के इंजन में कोई बदलाव होने की उम्मीद नहीं है।
इंजन और पावर
| इंजन | 1.5 CRDi डीजल |
| पावर | 116 PS |
| टॉर्क | 250 Nm |
| गियर: | 6 स्पीड मैन्युअल |
यह भी पढ़ें: TVS Jupiter CNG: दुनिया का पहला CNG स्कूटर जल्द होगा लॉन्च, टेस्टिंग शुरू
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
3 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
6 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
8 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
10 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines