Hyundai Kona Electric discontinued: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड लगातार बढ़ रही है। नए-नए मॉडल लॉन्च हो रहे हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी मॉडल मार्केट में हैं जिनकी बिक्री न के बराबर है। जुलाई 2019 में Hyundai ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी Kona को लॉन्च किया था और पांच साल बाद, हुंडई ने आखिरकार भारत में कोना इलेक्ट्रिक को बंद कर दिया है। जबकि कंपनी विदेशों में नई पीढ़ी की कोना इलेक्ट्रिक बेच रही है। लेकिन इसकी जगह नई हुंडई क्रेटा ईवी लेगी।
वेबसाइट से भी हटाया
हुंडई ने Kona Electric को अपनी वेबसाइट से भी हटा दिया है। लेकिन अभी कुछ डीलर्स के पास स्टॉक बचा हुआ है जिसे वो काफी अच्छे डिस्काउंट के साथ बेच रहे हैं। अब इस बारे में आपको डीलरशिप से संपर्क करना होगा। पिछले दो महीनों में Kona Electric की एक भी यूनिट नहीं बिकी। कोना ईवी की सेल्स रिपोर्ट (जनवरी से लेकर मई ) आपके सामने है…
| महीना | सेल्स नंबर |
| Jan 2024 | 102 यूनिट्स |
| Feb 2024 | 86 यूनिट्स |
| Mar 2024 | 71 यूनिट्स |
| Apr 2024 | 0 यूनिट्स |
| May 2024 | 0 यूनिट्स |
Kona Electric के फीचर्स
हुंडई कोना ईवी में 39.2 की बैटरी kWh शामिल है और फुल चार्ज में यह 452km रेंज ऑफर करती है। इसकी लम्बाई 4 180mm है और इसमें स्पेस आपको अच्छा मिल जाता है। इसमें 7 इंच का डिस्प्ले मिलता है।सेफ्टी के लिए इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम से लेकर 6 एयरबैग्स, क्योंकि EV साइलेंट होती हैं, इसलिए कोना में वर्चुअल इंजन साउंड सिस्टम दिया है ताकि लोगों को यह पता सके की कोई कार आ रही है।
इस गाड़ी की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 23.84 लाख से शुरू होती थी। कुछ समय पहले हुंडई ने कोना ईवी पर 4 लाख रुपये तक का डिस्काउंट भी ऑफर किय था लेकिन इतना बड़ा डिस्काउंट भी बिक्री को बूस्ट नहीं कर सका।
Hyundai Creta इलेक्ट्रिक लेगी Kona EV की जगह
कोना ईवी के बंद होने के बाद हुंडई की आगामी क्रेटा ईवी जगह लेगी। फ़िलहाल इसी टेस्टिंग चल चल रही है। Creta इलेक्ट्रिक को इस साल सितंबर में लॉन्च किया जा सकता है। सोर्स के मुताबिक टेस्टिंग के दौरान इसे कई बार स्पॉट भी किया जा चुका है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक में 45kWh का बैटरी पैक मिलेगा जोकि फुल चार्ज में करीब 450 किलोमीटर तक चलेगी। इतना ही नहीं इलेक्ट्रिक क्रेटा को 138hp की पावर और 255 Nm का टॉर्क देगा। रेंज के हिसाब से इलेक्ट्रिक क्रेटा एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है।
एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स
हुंडई नई इलेक्ट्रिक क्रेटा (Creta EV) में लेवल 2 ADAS, 10.25 इंच टच स्क्रीन सिस्टम,360 डिग्री कैमरा, एपल कार प्ले एंड्रॉइड ऑटो, 8 स्पीकर वाला साउंड सिस्टम,डैशकैम, क्लीमेंट कण्ट्रोल,वायलैस चार्जिंग पैड,Type C चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स दिए हैं, वेंटिलेटेड सीट्स इलेक्ट्रोनिक पार्किंग ब्रेक्स, सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD समेत समेत काफी सारे फीचर्स इसमें मिलते हैं।
यह भी पढ़ें: CNG कार चलाते समय भूलकर भी न करें ये काम, वरना पड़ सकते हैं मुश्किल में
संबंधित खबरें
कार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
3 hrs ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
7 hrs agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
1 day agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
2 days agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
2 days agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
2 days ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
4 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
4 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
4 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines