हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kia की नई Seltos या फिर किफायती Exter आपके लिए कौन सी कार फायदे का सौदा?, जानें कंपैरिजन

विज्ञापन
Hyundai Exter और Kia Seltos

Hyundai Exter VS Kia Seltos: बाजार में एसयूवी कारों की हाई डिमांड है। यही वजह है कि हर कंपनी किफायती एसयूवी में शानदार फीचर्स देने का प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में Hyundai ने कम कीमत की Exter को लॉन्च किया। खास बात यह है कि इसमें सीएनजी वर्जन भी दिया जा रहा है। वहीं, हाल ही में Kia ने अपनी हाई सेल कार Seltos का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया है। आइए आपको इस दोनों कार के फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं।

Hyundai Exter

हुंडई की यह कार शुरुआती कीमत 5.99 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। फिलहाल इस कार के पांच ट्रिम ऑफर किए जाते हैं। कार में सेफ्टी के लिए ABS और 6 एयरबैग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। Hyundai Exter में 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है। कार का सीएनजी वर्जन 8.97 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है।

ये भी पढ़ेंः Honda की इस SUV में Motor Home का मजा, 22 की माइलेज और कीमत बस इतनी सी!

विज्ञापन

फाइल फोटो

कार में 20 kmpl की माइलेज और 82 bhp की पावर

कार में 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ट्रांसमिशन दिया गया है। इसमें स्प्लिट हेडलैंप सेट-अप और हिल स्टार्ट असिस्ट मिलता है। कार की बुकिंग शुरू हो चुकी है। कार की लंबाई 3,815 एमएम की है। इस कार में 20 kmpl तक की माइलेज मिलती है। कार 82 bhp की पावर देती है।

विज्ञापन

Kia Seltos

यह कार शुरुआती कीमत 10.90 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। कार में 1.5-लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है। कार में 8 कलर ऑप्शन दिए गए हैं। Kia Seltos में मैनुअल और ऑटोमैटिक दो ट्रांसमिशन ऑफर किए जाते हैं। इसमें 6 स्पीड ट्रांसमिशन दिए गए हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ेंः TVS का नया Jupiter ZX लांन्च, जानें कीमत और शानदार फीचर्स

फाइल फोटो

विज्ञापन

कार में 6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरा दिया गया है

कार में एडवांस ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम (ADAS) का सेफ्टी फीचर मिलता है। Kia Seltos में 18 इंच के अलॉय व्हील मिलते हैं। इसमें 6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरा दिया गया है। कार में टायर मॉनिटरिंग प्रेशर सिस्टम मिलता है। कार में हिल असिस्ट कंट्रोल और प्रीमियम साउंड सिस्टम मिलता है।

और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola