Hyundai Exter CNG: एक्सटर को पिछले साल जुलाई में भारत में लॉन्च किया गया था। इस समय भारत में Exter की डिमांड काफी बढ़िया है। यह पेट्रोल और CNG ऑप्शन में आपको मिलेगी। भारत में इसका सीधा मुकाबला टाटा पंच से है। अभी हाल ही में हुंडई एक्सटर सीएनजी के ओनर दुरई आनंद (Durai Anand) ने इसकी माइलेज को लेकर जो डिटेल्स शेयर की हैं वो चौंका देने वाली हैं।
33 किलोमीटर की माइलेज
हुंडई एक्सटर CNG के माइलेज को लेकर एक यूजर ने दावा किया है कि उसकी CNG एक्सटर ने 33Km/Kg की माइलेज दी है। यूजर का नाम दुरई आनंद है। माइलेज का डेटा शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि एक्सटर से 1300Km का सफर तय किया तब उसका माइलेज 17 Km/l रहा। सफर के दौरान AC फुल टाइम ऑन रहा। इस दौरान उसने सिटी और हाइवे पर गाड़ी चलाई।
इतना ही नहीं इसी पोस्ट पर एक और यूजर (दीपक राय) ने दावा किया कि उनकी एक्सटर CNG ने भी हाईवे पर 33Km/Kg का माइलेज दिया। जबकि AC ऑन करने के बाद उनके CNG मॉडल का माइलेज 30Km/Kg रहा। जबकि कंपनी का दावा है कि CNG मोड पर एक्सटर 27.1 km/kg की माइलेज देती है। वैसे टाटा पंच CNG की माइलेज 26.99 km/kg है।
किफायती साबित हुई EXTER
EXTER दो सीएनजी वेरिएंट में उपलब्ध है, जिसमें S CNG और SX CNG शामिल है और इनकी कीमतें क्रमशः 8.43 लाख रुपये और 9.16 लाख रुपये है। इंजन की बात करें तो इसमें 1.2L Kappa पेट्रोल इंजन लगा है और यह 5 स्पीड मैन्युअल और AMT गियरबॉक्स से लैस है।
नई एक्सटर का डिजाइन स्पोर्टी और बोल्ड है, और यह यूथ को लुभाने का दम रखती है। इसका ग्राउंड क्लियरेंस 180 mmऔर इसमें 319 लीटर का Boot स्पेस भी मिल जाता इसमें 8 इंच का इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, 3 पॉइंट सीट बेल्ट, सीट बेल्ट रिमाइंडर, वॉयस कमांड वाले इलेक्ट्रिक सनरूफ और डुअल लेंस के साथ डैशकैम भी मिलता है।
यह भी पढ़ें: क्यों जरूरी है नई कार की प्री-डिलीवरी इंस्पेक्शन, नहीं दिया ध्यान तो हो सकता है भारी नुकसान
संबंधित खबरें
बिना स्पीड कंट्रोलर नहीं बिकेंगे कमर्शियल वाहन, रजिस्ट्रेशन पर भी लगेगी रोक
7 hrs ago: Hero की नई बाइक लॉन्च, 1.16 लाख रुपये में मिलेगी ये धांसू फीचर्स
1 day agoधनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
1 day agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
2 days agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
2 days agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
2 days agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
3 days agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
3 days ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
3 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines