Hyundai Exter: पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के चलते इंडियन कार बाजार में सीएनजी गाड़ियों की हाई डिमांड है। इसी सेगमेंट में हुंडई की एक धाकड़ कार है। यह सब कॉम्पैक्ट कार सीएनजी पर 27.1 km/kg की माइलेज देती है। इस स्टाइलिश कार में 391 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। यह कंपनी की 5-सीटर कार है। हम बात कर रहे हैं Hyundai Exter की।
1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन
Hyundai Exter में 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन सड़क पर 83 PS की पावर और 114 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह कार शुरुआती कीमत 6 लाख रुपये एक्स शोरूम में आती है। इसमें 3 प्वांइट सीट बेल्ट मिलती हैं। यह कार पांच वेरिएंट EX, S, SX, SX (O) और SX (O) Connect में आता है। इसमें आरामदायक सस्पेंशन दिए गए हैं।
मिड वेरिएंट S और SX में सीएनजी का ऑप्शन
कार का टॉप वेरिएंट 10.10 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है। कार के मिड वेरिएंट S और SX में सीएनजी का ऑप्शन मिलता है। कार का 1.2-litre petrol-मैनुअल वर्जन 19.4 kmpl की माइलेज देता है। कंपनी अपनी इस कार में दो डुअल टोन और पांच मोनोटोन कलर ऑफर करती है। यह अट्रैक्टिव लाइट डिजाइन और बॉडी कलर बंपर और बैक लाइट स्ट्रीप के साथ आती है।
ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का भी ऑप्शन
यह कार 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन में आती है। इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का भी ऑप्शन मिलता है। Hyundai Exter में 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और सेमी-डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलता है। कार में सेफ्टी के लिए छह एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस और क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं।
सिंगल-पेन सनरूफ और डुअल कैमरा
कार में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी) और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) दिया गया है। इसमें वायरलेस चार्जिंग और ऑटो एसी का फीचर भी मिलता है। इसमें लग्जरी कार की तरह सिंगल-पेन सनरूफ, डुअल कैमरा के साथ डैश कैम और रेन-सेंसिंग वाइपर दिया गया है। यह कार बाजार में Tata Punch और Maruti Fronx को टक्कर देती है।
संबंधित खबरें
: Hero की नई बाइक लॉन्च, 1.16 लाख रुपये में मिलेगी ये धांसू फीचर्स
1 hr agoधनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
3 hrs agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
23 hrs agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
1 day agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
1 day agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
2 days agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
2 days ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
2 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
2 days agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines