Hyundai Creta EV: भारत में इलेक्ट्रिक कारों की रेंज अब काफी बड़ी हो रही है। नए-नए मॉडल बाजार में लॉन्च हो रहे हैं। हाल ही में हुंडई ने अपने फ्यूचर प्लानिंग तैयार की है। साल 2030 तक कंपनी 5 नए मॉडल लॉन्च बाजार में उतारेगी। इतना ही नहीं कंपनी अपनी पहली मेड-इन-इंडिया ऑल-इलेक्ट्रिक कार 2025 में लॉन्च करेगी।
कंपनी नई EV को अपने चेन्नई प्लांट में बनाएगी। आपको बता दें कि Creta EV को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। लीक हुई रिपोर्ट में Creta EV में मिलने वाली बैटरी, रेंज और फीचर्स की जानकारी सामने आई है। भारत में Creta EV सीधा मुकाबला Tata Curvv.ev, Maruti eVX, Mahindra XUV400 और MG ZS EV से होगा।
कितनी होगी रेंज!
रिपोर्ट्स के मुताबिक हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक में 45kWh का बैटरी पैक मिलेगा जोकि फुल चार्ज में करीब 450 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर कर सकती है। इतना ही नहीं इलेक्ट्रिक क्रेटा को 138hp की पावर और 255 Nm का टॉर्क देगा। रेंज के हिसाब से इलेक्ट्रिक क्रेटा एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है।
इन फीचर्स के साथ आएगी इलेक्ट्रिक क्रेटा
नई इलेक्ट्रिक क्रेटा (Creta EV) में लेवल 2 ADAS, 10.25 इंच टच स्क्रीन सिस्टम,360 डिग्री कैमरा, एपल कार प्ले एंड्रॉइड ऑटो, 8 स्पीकर वाला साउंड सिस्टम,डैशकैम, क्लीमेंट कण्ट्रोल,वायलैस चार्जिंग पैड,Type C चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इसके अलावा इसमें 6 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD समेत कई अच्छे सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे।
यह भी पढ़ें: 516km की रेंज, 1.2 करोड़ कीमत, BMW की इस कार के लिए उमड़ी लोगों की भीड़
संबंधित खबरें
पेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
29 mins agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
19 hrs agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
20 hrs ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
22 hrs ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
1 day agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
1 day agoकार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
1 day ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
2 days agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
3 days agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines