भारत में स्कूटर सेगमेंट तेजी से ग्रोथ कर रहा है और इसी के साथ Used स्कूटर बाजार भी अपनी रफ्तार में है। जिन लोगों का बजट एक नया स्कूटर खरीदने का नहीं उनके लिए सेकंड हैंड स्कूटर अच्छा ऑप्शन है क्योंकि अब एक नया स्कूटर एक लाख रुपये तक में मिलने लगा है। कम कीमत में आपको एक अच्छा स्कूटर आआनी से मिल जाएगा। लेकिन अगर अक्सर लोग डील के दौरान कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं जिसकी वजह से बाद में सस्ता सौदा महंगा पड़ जाता है। तो ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे आसान टिप्स बता रहे हैं जिनकी मदद से आप एक बेहतर सेकंड हैंड स्कूटर खरीद सकते हैं।
सबसे पहले स्कूटर की हिस्ट्री करें चेक
किसी भी Used Scooter को खरीदने से पहले उसका पिछला सर्विस रिकॉर्ड जरूर चेक करें ताकि आपको इस बात का पता चल जाएगा कि स्कूटर की सर्विस कब और कितनी बार हुई है। इसके अलावा स्कूटर को ठीक से देख लें कहीं कोई डेंट तो नहीं, इतना ही नहीं स्कूटर का कभी कोई एक्सीडेंट हुआ है या नहीं यह भी जांचें।
स्कूटर को चलाकर भी देखें
जिस स्कूटर को आप खरीदने जा रहे हैं, उसे राइड करके भी देखें, क्योंकि चलाने से स्कूटर की काफी कमियों के बारे में आपको जानकारी मिल सकती है। इसके अलावा स्कूटर के टायर्स को भी देखें, अगर टायर्स घिस गये हो तो इस बारे में सेलर से बात करें। संभव हो तो डील करने से पहले अपने किसी जानकार या मैकेनिक को भी बाइक दिखा दें, क्योंकि मैकेनिक, स्कूटर को देखकर और उसे स्टार्ट करके आपको बता देगा कि यह खरीदने लायक है या नहीं।
NOC जरूर लें
किसी भी सेकंड हैंड स्कूटर को खरीदते समय उसकी NOC जरूरलें ,साथ ही ध्यान रखे कि स्कूटर पर कोई लोन तो नहीं चल रहा है,अगर स्कूटर को लोन लेकर ख़रीदा गया है तो उस व्यक्ति से ‘नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट’ लेना जरूरी है।
यह भी पढ़ें: टेस्ट ट्रैक पर Tata Harrier.ev ने दिखाया अपना दम, 500km की रेंज के साथ जल्द होगी लॉन्च
संबंधित खबरें
कल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
6 hrs agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
8 hrs agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
11 hrs ago5-10 लाख का बजट है तो नई कार लें या पुरानी? क्या होगा फायदे का सौदा
12 hrs agoठंड आने से पहले कार को करें तैयारी, जरूर चेक करें गाड़ी की ये 6 चीजें
3 days agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक
4 days agoBS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
4 days agoकार खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! 2027 से बदल जाएंगे ये नियम
4 days agoमहिंद्रा के बाद ये कंपनी भी बढ़ा रही कारों के दाम, 1 अक्टूबर से होंगी महंगी
5 days agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines