Car heater safety tips in winter: सर्दियों में कार का हीटर राहत देता है, लेकिन यही हीटर अगर गलत तरीके से और ज्यादा देर तक चलाया जाए, तो यह जानलेवा भी बन सकता है. उत्तराखंड के नैनीताल में हाल ही में हुई एक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया, जहां कार के अंदर अंगीठी जलाकर सोने से दम घुटने की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई. इस घटना के बाद एक अहम सवाल उठता है कि कार का हीटर कितनी देर तक चलाना सुरक्षित है और किन गलतियों से बचना जरूरी है.
नैनीताल के सुखताल पार्किंग में नोएडा से आए एक ड्राइवर की कार के अंदर दम घुटने से मौत हो गई. ठंड से बचने के लिए कार के अंदर अंगीठी जलाना इस हादसे की बड़ी वजह बना. यह घटना बताती है कि बंद केबिन में गर्मी पैदा करने के गलत तरीके कितने खतरनाक हो सकते हैं, चाहे वह अंगीठी हो या कार का हीटर.
सर्दियों में कार का हीटर क्यों बन सकता है खतरा
ठंड के मौसम में लोग कार के अंदर हीटर चलाकर खुद को गर्म रखते हैं. लेकिन लंबे समय तक हीटर चलाने से कार के केबिन में ऑक्सीजन का स्तर कम हो सकता है. अगर वेंटिलेशन ठीक न हो या कोई लीकेज हो, तो कार्बन मोनोऑक्साइड जैसी खतरनाक गैस जमा होने लगती है, जो चक्कर, घुटन और बेहोशी का कारण बन सकती है.
एयर रीसर्क्युलेशन मोड क्या है और क्यों है खतरनाक
कार के AC पैनल में दिया गया एयर रीसर्क्युलेशन मोड बाहर की हवा को रोककर अंदर की हवा को ही बार-बार घुमाता है. गर्मियों में यह मोड फायदेमंद होता है, लेकिन सर्दियों में हीटर के साथ इसे लंबे समय तक ऑन रखना खतरनाक साबित हो सकता है. ऐसा करने से केबिन में ताजी हवा नहीं आती और अंदर मौजूद हवा धीरे-धीरे नुकसानदायक बन जाती है.
ज्यादा देर हीटर चलाने से और क्या दिक्कतें होती हैं
अगर कार में कई लोग बैठे हों और हीटर के साथ रीसर्क्युलेशन मोड चालू हो, तो खतरा और बढ़ जाता है. इसके अलावा लंबे समय तक हीटर चलाने से कार के शीशों पर फॉग जमने लगता है, जिससे विजिबिलिटी कम हो जाती है. ड्राइविंग के दौरान ऐसा होना दुर्घटना का कारण भी बन सकता है.
कार का हीटर कितनी देर चलाना सही है
गाड़ी स्टार्ट करने के बाद इंजन को 30 से 60 सेकंड तक गर्म होने दें और फिर हीटर को मध्यम तापमान, करीब 20 से 22 डिग्री सेल्सियस पर चलाएं. हीटर को लगातार घंटों तक बंद केबिन में न चलाएं. हर 10-15 मिनट में 1-2 मिनट के लिए खिड़की थोड़ा खोलें या वेंट को फ्रेश एयर मोड पर रखें, ताकि अंदर ताजी हवा आती रहे.
हीटर इस्तेमाल करते समय जरूरी सावधानियां
लंबे समय तक हीटर चलाने से ऑक्सीजन कम हो सकती है और कार्बन मोनोऑक्साइड का खतरा बढ़ सकता है. बहुत ज्यादा गर्मी से त्वचा और आंखों में सूखापन भी महसूस हो सकता है, इसलिए संतुलित तापमान रखें और पानी पीते रहें. गाड़ी को ज्यादा देर तक स्टार्ट रखकर खड़े रहने से ईंधन की खपत भी बढ़ती है.
सुरक्षा ही सबसे जरूरी
कार का हीटर सुविधा के लिए है, लेकिन लापरवाही इसे खतरे में बदल सकती है. सही तापमान, सही समय और सही वेंटिलेशन का ध्यान रखकर हीटर का इस्तेमाल करें. थोड़ी-सी सावधानी आपको और आपके साथ सफर कर रहे लोगों को बड़े हादसे से बचा सकती है.
ये भी पढ़ें- सर्दियों और कोहरे में बाइक चलाते हैं, ये खास हेलमेट बनेगा लाइफसेवर, ग्लास पर नहीं जमेगी धुंध
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
1 hr ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
4 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
6 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
23 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines