Honda: होंडा जल्द ही दो दोपहिया वाहन लॉन्च करने वाला है। हाल ही में जारी एक टीजर से यह अनुमान लगाया जा रहा है। अनुमान है कि स्कूटर 125 सीसी इंजन का होगा। वहीं, बाइक को रॉयल एनफील्ड के टक्कर का बनाया जाएगा। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक टीजर जारी किया है।
होंडा का नया स्पोर्टी लुक स्कूटर
हालांकि टीजर में स्पष्ट पता नहीं चल रहा है कि यह स्कूटर कौन सा है। टीजर से ऐसा लगता है कि यह शानदार विजुअल ग्राफिक्स वाला एक स्पोर्टी स्कूटर है। नया स्कूटर कंपनी के बाजार में पहले से मौजूद डियो के डिजाइन की तरह लग रहा है।
बाइक में 350cc का पेट्रोल इंजन
टीजर के अनुसार यह काफी डैशिंग स्कूटर है और इसके लुक्स किसी स्पोर्ट्स बाइक की तरह हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार होंडा के नए स्कूटर के अलावा कंपनी एक नई मोटरसाइकिल पर भी काम कर रही है। अनुमान है कि यह कंपनी की पहले से मौजूद CB350 और CB350RS के समान प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी। इसमें 350cc का पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है।
फ्यूल टैंक 5.3 लीटर का है
जानकारी के अनुसार Honda Dio शुरुआती कीमत 71,508 हजार रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। इसका कुल वजन मात्र 105 kg है। जिससे इसे भीड़-भाड़ वाले इलाके में चलाने व कंट्रोल करने में मुश्किल नहीं आती है। इसकी सीट हाई 650 mm की है। इसका फ्यूल टैंक 5.3 लीटर का है।
5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है
Hness CB350 में 348.36 cc का बड़ा इंजन है। इसमें 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। इसमें 181 kg का कुल वजन है जिससे इसे सड़क पर कंट्रोल करना और कम जगह से निकालना आसान है। इसकी सीट हाई 800 mm है। यह बाजार में शुरुआती कीमत 2,50,893 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है।
संबंधित खबरें
: Hero की नई बाइक लॉन्च, 1.16 लाख रुपये में मिलेगी ये धांसू फीचर्स
41 mins agoधनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
3 hrs agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
23 hrs agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
1 day agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
1 day agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
2 days agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
2 days ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
2 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
2 days agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines