Honda forays into EV scooter business: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने अपमें दो इलेक्ट्रिक स्कूटर एक्टिवा ई: और होंडा QCI मॉडल बाजार में उतारे हैं दोनों मॉडल पांच रंगों में उपलब्ध हैं। इन नए ईवी स्कूटरों का निर्माण बेंगलुरु के बाहरी इलाके में स्थित होंडा के नरसापुरा प्लांट में किया जाएगा। इस मौके पर होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर,अध्यक्ष और सीईओ त्सुत्सुमु ओटानी ने कहा, ”हम इन नए स्कूटरों की 100,000 यूनिट्स का निर्माण पहले साल में करेंगे, जबकि प्लांट की कैपेसिटी की क्षमता 2.6 मिलियन यूनिट्स की है।
1 जनवरी से बुकिंग्स शुरू
होंडा ने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग को लेकर कहा कि बुकिंग 1 जनवरी, 2025 से शुरू होगी और डिलीवरी फरवरी से बेंगलुरु, दिल्ली और मुंबई में शुरू होगी। हालांकि, जापानी कंपनी ने स्कूटर की कीमत का खुलासा नहीं किया। उन्होंने कहा, ”अभी हम बाजार की प्रतिक्रियाओं का आकलन करेंगे और निर्णय लेंगे।”होंडा के मुताबिक नए ACTIVA e: और QC1 भारत में अपनी मजबूती दर्ज करेंगे। कंपनी ‘ट्रिपल एक्शन टू जीरो’ कांसेप्ट कर काम कर रही है। यह होंडा की ग्लोबल लाइन भी है।
हर 5km पर चार्जिंग स्टेशन
होंडा के डायरेक्टर सेल्स और मार्केटिंग, EV सेल्स, योगेश माथुर ने कहा, ”हम पहले वर्ष में ही भारत के ईवी बाजार का 50% कवर कर लेंगे। हम पूरे ईवी इकोसिस्टम, स्वाइपेबल और फिक्स्ड बैटरी सेगमेंट में रहना चाहते हैं।” स्कूटरों में अपने ईवी प्ले की तैयारी में, होंडा इस समय में बेंगलुरु, दिल्ली और मुंबई में स्वैपिंग इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित करने के प्रोसेस में है।
योगेश माथुर ने कहा, ”जल्द ही हमारे पास इन शहरों में 500 स्वैपिंग स्टेशन होंगे, जिससे ग्राहक के पास 5 किमी के दायरे में एक स्टेशन होगा।” ईवी स्कूटर व्यवसाय में बेहतर करने के लिए होंडा होंडा डीलरों को ट्रेनिंग भी दे रही है साथ ही डीलर नेटवर्क को अपग्रेड कर रही है। आइये एक नजर डालते हैं नये एक्टिवा ई के फीचर्स पर…
Honda Activa e के फीचर्स
होंडा के नए एक्टिवा-e में 3kWh बैटरी पैक दिया है। इसमें दो 1.5 kWh स्वाइपेबल बैटरी लगी हैं। ये स्कूटर सिंगल चार्ज पर 102 किलोमीटर चलेगी। जो 8 hp की पावर और 22 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। सिर्फ 7.3 सेकेंड में 0-60 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकता है। इसमें तीन राइडिंग मोड- इको, स्टैंडर्ड और स्पोर्ट दिए गए हैं। वहीं, QC1 में रियर व्हील में माउंटेड BLDC हब मोटर दी गई है, जो 2.4hp की पावर और 77 Nm का टॉर्क जनरेट करती है।
इसकी टॉप स्पीड 50kmph है। इसमें दो राइडिंग मोड- स्टैंडर्ड और इको मिलेंगे।QC1 में 1.5kWh की फिक्स्ड बैटरी दी गई है, जिसे फुल चार्ज करने पर 80 किलोमीटर की रेंज मिलेगी। इसके साथ एक होम चार्जर दिया जाएगा, जिससे बैटरी को 6:50 घंटे में फुल चार्ज और 4:30 घंटे में 80% तक चार्ज किया जा सकता है। फिलहाल इस स्कूटर की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है।
यह भी पढ़ें: 25000 रुपये का कटेगा चालान! अगर बाइक-स्कूटर में आपने किये ये बदलाव
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
10 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines