Honda Dio 125 VS TVS Ntorq 125: इंडियन टू व्हीलर बाजार में 125 सीसी इंजन स्कूटर की काफी डिमांड है। किफायती दाम में हाई माइलेज यह स्कूटर मिडिल क्लास फैमिली की पहली पसंद हैं। आइए आपको इस सेगमेंट में दो धांसू स्कूटर Honda Dio और TVS Ntorq की कीमत, फीचर्स और माइलेज के बारे में बताते हैं।
Honda Dio 125
इस दमदार स्कूटर में 123.97cc का इंजन दिया गया है। Honda Dio 125 में एडवांस फीचर्स जैसे अलॉय व्हील, डिस्क ब्रेक और ऑल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। स्कूटर में सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन है, जो सड़क पर 8.19 bhp की पावर और 10.4 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। होंडा ने अपने इस नए स्कूटर में Smart-Key दी है।
फाइल फोटो
स्कूटर में 171 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है
स्कूटर को दो वैरिएंट्स पेश किया गया है। स्कूटर में 18-लीटर का बड़ा अंडर-सीट स्टोरेज स्पेस मिलता है। बाजार में यह स्कूटर शुरुआती कीमत 83400 हजार रुपये एक्स शोरूम में मिलेगा। स्कूटर का स्मार्ट वैरिएंट 91,300 हजार रुपये एक्स शोरूम प्राइस में मिलेगा। Honda Dio 125 में CVT ट्रांसमिशन मिलता है। इसमें क्रोम कवर, डुअल आउटलेट मफलर, शार्प हेडलैंप और स्लीक पोजिशन लैंप दिए गए हैं। स्कूटर में 171 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है।
TVS Ntorq 125
स्कूटर में 6 वेरिएंट 14 कलर ऑप्शन में बाजार में उपलब्ध हैं। TVS Ntorq 125 का जानदार इंजन 9.25 bhp की पावर और 10.5 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। TVS Ntorq 125 शुरुआती कीमत 86,845 हजार एक्स शोरुम में बाजार में उपलब्ध है। इसका टॉप मॉडल 1,08,202. लाख रुपये एक्स शोरुम में मिलता है। स्कूटर में 124.8 cc का BS6 इंजन मिलता है।
फाइल फोटो
स्कूटर में ब्लूटूथ-कनेक्टिविटी और चार्जिंग सॉकेट
स्कूटर का इंजन 9.25 bhp की पावर और 10.5 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। स्कूटर में 5.8 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। स्कूटर में ब्लूटूथ-कनेक्टिविटी, चार्जिंग सॉकेट, बूट लैंप और इंजन किल स्विच मिलता है। सेफ्टी के लिए इसमें फ्रंट में 220 mm की डिस्क ब्रेक और रियर में 130 mm की ड्रम ब्रेक मिलता है। इसके दोनों व्हील में combined braking system है जो इमरजेंसी के समय हादसे से बचाने में मदद करता है।
संबंधित खबरें
बदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
1 hr agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
3 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
5 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
21 hrs agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
23 hrs agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoनई कार खरीद रहें हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां!
2 days agoआज से बुक होगी Mahindra की नई CNG SUV, कीमत 10 लाख से कम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines