Honda CD110 Dream Deluxe: होंडा ने अपनी नई बाइक लॉन्च की है। यह CD110 का अपडेट वर्जन है, जिसमें कंपनी ने नए ग्राफिक्स और फीचर्स पेश किए हैं। यह पावरफुल बाइक 109.51cc इंजन के साथ मिलेगी। इसमें सिंगल सिलेंडर इंजन है, जो सड़क पर हाई स्पीड प्रदान करेगा।
जबरदस्त बाइक में 8.80 PS की पावर
Honda CD110 Dream Deluxe शुरुआती कीमत 73400 हजार रुपये एक्स शोरूम में मिलेगी। कोंबी ब्रेक सिस्टम दिया गया है। यह सिस्टम राइडर को हादसे के समय संभलने का समय देता है। यह जबरदस्त बाइक 8.80 PS की पावर जेनरेट करती है।
Honda CD110 Dream Deluxe 2023 facelift
9.1 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक
बाइक में रियर लगेज रैक और 9.1 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। इस बाइक का कुल वजन 112 किलोग्राम है, जिससे से सड़क पर कंट्रोल करना और कम जगह से निकालना आसान है। यह बाइक 9.30 Nm का टॉर्क देती है। बाइक में OBD2 इंजन है, जो कम ईंधन खपत में हाई माइलेज देता है।
Honda CD110 Dream Deluxe में डुअल टोन कलर ऑप्शन
Honda CD110 Dream Deluxe में डुअल टोन कलर ऑप्शन मिलेंगे। इसके साइड पैनल और फ्यूल पैनल को पुरानी सीडी 110 से अलग लुक्स देने की कोशिश की गई है। कंपनी अपनी इस बाइक के साथ 10 साल की वारंटी दे रही है। इसमें वाइजर से स्पोर्टी लुक देते हैं और बाइक का व्हीलबेस 1285 mm का है।
Honda CD110 Dream Deluxe में 5 स्पॉक अलॉय व्हील
बाइक में एयर कूल्ड इंजन दिया गया है, जिससे यह लॉन्ग रूट पर हाई परफॉमेंस देती है। Honda CD110 Dream Deluxe में 5 स्पॉक अलॉय व्हील दिए गए हैं। बाइक की कुल चौड़ाई 736 mm और ऊंचाई 1076 mm है। इसे डैशिंग लुक्स देने के लिए डायमंड टाइप फ्रेम दिया गया है।
Honda CD110 Dream Deluxe 2023 facelift
Honda CD110 Dream Deluxe में फ्रंट में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर में ट्विन रियर शॉक्स सस्पेंशन दिए गए हैं। यह सस्पेंशन खराब रास्तों पर राइडर को आरामदायक सफर का अहसास देते हैं। बाइक में सेफ्टी के लिए दोनों पहियों में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं।
Honda CD110 Dream Deluxe में सड़क पर करीब 65 kmpl की माइलेज देती है। बाइक में ट्रेंडी सिंगल-पॉड हेडलाइट और डीसी हेडलैंप हैं। Honda CD110 Dream Deluxe में इंजन स्टार्ट/स्टॉप स्विच और बॉडी-कलर्ड हेडलाइट काउल दिए गए हैं। सिंगल सीट के साथ बाइक में साइड-स्लंग एग्जॉस्ट क्रोम फ्यूल फिलर कैप और ट्यूबलैस टायर दिए गए हैं।
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
11 hrs agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
12 hrs agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
16 hrs agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
17 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
17 hrs agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines