Honda Car Discount Offers in November 2022: त्योहारी सीजन खत्म हो गया है और साल के आखिरी का दूसरा महीना चल रहा है। हर साल के अंत में कारों को भारी डिस्काउंट के साथ सेल किया जाता है। इस नवंबर 2022 में कारों पर भी भारी छूट (Car Discount Offers) दी जा रही है।
ऑटो क्षेत्र की दिग्गज कार कंपनी होंडा अपनी गाड़ियों (Honda car discounts) पर भारी छूट ऑफर कर रही है। ऐसे में ग्राहकों के लिए नई कार खरीदना (Cheap and Best Cars in India) एक सस्ते का सौदा हो सकता है। होंडा की ओर से अपनी चुनिंदा कार्स पर 50 हजार रुपये तक की छूट दी जा रही है। आइए जानते हैं कि होंडा की किन-किन कारों पर कितना डिस्काउंट दिया जा रहा है।
और पढ़िए – Bike Mileage Tips: इन टिप्स से पुरानी बाइक भी देगी नया जैसा माइलेज, नहीं होगी ईंधन की भी ज्यादा खपत!
Year End Discount Offer on Cars in November 2022
होंडा अमेज (Honda Amaze)
होंडा की सबसे सस्ती कार अमेज पर भारी छूट दी जा रही है। अगर आप इसे खरीदने का विचार बना रहे हैं तो 19,896 रुपये तक की छूट का फायदा उठा सकते हैं। होंडा अमेज पर 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा कॉर्पोरेट डिस्काउंट 3000 रुपये और कस्टमर लॉयल्टी बोनस 5000 रुपये दिया जा रहा है।
होंडा जैज (Honda Jazz)
होंडा जैज एक प्रीमियम कार है जिसे छूट के साथ सेल किया जा रहा है। इसमें 3,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट, 10,000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट और 5000 रुपये का कस्टमर लॉयल्टी बोनस दिया जा रहा है। कार पर 7000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर है।
होंडा सिटी 5वां जेनरेशन (Honda City 5th-Gen)
होंडा सिटी की 5वीं जेनरेशन पर अलग-अलग ऑफर्स उपलब्ध हैं। इसमें 5000 रुपये का लॉयल्टी बोनस, 30000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 10000 का एक्सचेंज बोनस और 5000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। इन्हें अप्लाई करने के बाद आपके लिए Honda City 5th-Gen की कीमत कम पड़ सकती है।
होंडा वीआर-वी (Honda WR-V)
होंडा की ओर से अपने एसयूवी डब्ल्यूआर-वी कार पर भी भारी छूट दी जा रही है। इस पर 30000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 10000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, 5000 रुपये लॉयल्टी बोनस और 5000 रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट उपलब्ध है।
और पढ़िए – Maruti Suzuki Grand Vitara CNG जल्द होगी लॉन्च, यहां जानें कीमत से लेकर सब कुछ
होंडा सिटी 4वीं जेनरेशन (Honda City 4th Gen)
होंडा सिटी चौथी जनरेशन पर भी डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस पर ठीक वैसे ही ऑफर्स उपलब्ध हैं जो होंडा सिटी 5वीं जेनरेशन पर उपलब्ध है। जानकारी के लिए बता दें कि लॉयल्टी बोनस का फायदा पुराने ग्राहकों को हो सकेगा जो होंडा के पहले से कस्टमर है। वहीं, कॉर्पोरेट डिस्काउंट का लाभ होंडा के कर्मचारियों को मिलता है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
: Hero की नई बाइक लॉन्च, 1.16 लाख रुपये में मिलेगी ये धांसू फीचर्स
1 hr agoधनतेरस पर मारुति का धमाका! एक दिन में बेच डालीं 30 हजार गाड़ियां
4 hrs agoनई बाइक खरीदते समय जरूर चेक करें ये 7 फीचर्स
1 day agoपीली या सफेद, कोहरे में कौन-सी हेडलाइट है कार के लिए सबसे बेहतर?
1 day agoपेट्रोल का खर्च बचाएंगी ये कारें, चार्जिंग खत्म होने पर भी नहीं होगी टेंशन
1 day agoधनतेरस पर कार-बाइक खरीदने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान
2 days agoहाईवे पर पेट्रोल-डीजल खत्म हुआ तो क्या टोल प्लाजा देगा फ्री फ्यूल?
2 days ago6 नवंबर को आ रही 100% बायोएथनॉल वाली टोयोटा इनोवा, गडकरी ने किया ऐलान
2 days ago4.10 लाख रुपये सस्ती हुई ये धांसू 7 सीटर फैमिली इलेक्ट्रिक कार
2 days agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines