Honda Amaze crash tests: कॉम्पैक्ट सेडान कार सेगमेंट में होंडा अमेज काफी लोकप्रिय कार है । इसके दमदार इंजन और स्पेस की वजह से लोग इसे खूब खरीदना पसंद भी करते हैं। ग्राहकों को लगता है कि ये होंडा की कार है इसलिए इसमें सेफ्टी भी अच्छी होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सेफ्टी के नाम पर अमेज ने बेहद निराश कर दिया है। इस कार में बड़े और बच्चे बिलकुल भी सुरक्षित नहीं है।
ग्लोबल एनकैप क्रैश टेस्ट रिपोर्ट में अमेज को केवल 2 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है जोकि वाकई निराश करती है। क्रैश टेस्ट में जहां एडल्ट ऑक्यूमेंट प्रोटेक्शन कैटिगरी में इसे 2 स्टार मिले है तो वहीं चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में इसे जीरो रेटिंग मिली है।
यानी बड़ो के साथ छोटे बच्चे इसमें बिलकुल भी सुरखित नहीं है। अगर कोई एक्सीडेंट होता है तो आपको इस कार में सेफ्टी के नाम पर ठेंगा मिलेगा।
Honda Amaze
होंडा ने अमेज का इस साल फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च किया था। हालांकि इसमें बहुत ज्यादा बदलाव नहीं किये थे। इस कार का सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी डिजायर, हुंडई ऑरा और टाटा टिगोर से है। डिजाइन के मामले में यह इम्प्रेस नहीं करती है लेकिन इसका इंजन और स्पेस प्लस पॉइंट्स भी हैं। यह एक आरामदायक सेडान कार है और लम्बी दूरी पर यह मजेदार भी रहती है।
कीमत की बात करें तो होंडा अमेज की एक्स शोरूम प्राइस 7.20 लाख रुपये से लेकर 9.96 लाख रुपये तक है। अब अगर आप किसी कार पर 10 लाख रुपये तक खर्च करते हैं और आपको इसमें सेफ्टी के नाम पर सिर्फ बेवकूफ बनाया जा रहा है तो ये वाकई चिंता का विषय है।
भारत में इस कार को आये हुए 11 साल हो गये हैं। इस कार में 1.2-लीटर i-VTEC पेट्रोल इंजन मिलता है जोकि 5 स्पीड मैन्युअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन से लैस है।
यह भी पढ़ें: Mahindra XUV 3XO का इंटीरियर देख उड़े Nexon और Brezza के होश, कीमत हुई लीक!
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
1 day agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
1 day agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
1 day agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
2 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
2 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
3 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
4 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines