Honda Activa Premium Edition: होंडा कंपनी ने Activa के Premium Edition को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने लॉन्च के कुछ दिन पहले ही अपने टीजर को जारी करके Activa के Premium Edition को जल्द बाजार में लाने के सकेंत दे दिए थे। एक्टिवा के इस नए वेरिएंट की कीमत 75,400 (एक्स शोरूम दिल्ली) रुपये रखी गई है। आइए बात करते हैं इस Premium Edition की उन सभी हाइलाइट्स की जो इस एडिशन को खास बनाती हैं।
Design
नए एक्टिवा 6जी प्रीमियम एडिशन की बात करें तो इसमें एलईडी हेडलाइट और सेमी-डिजिटल इंस्ट्रमेंट क्लस्टर के साथ साथ सुनहरे रंग के पहिये और LOGO पर सुनहरा कोट और साथ ही फ्रंट क्रोम को भी सुनहरे रंग में दिया हैं। बाकी अंदर की बॉडी फर्श बोर्ड और सीट कवर सब भूरे रंग में दी हुई है।
Engine
नए होंडा एक्टिवा प्रीमियम एडिशन में 109.51cc फैन-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो कि 8,000 आरपीएम पर 7.68 बीएचपी की और 5,500 आरपीएम पर 8.84 एनएम का पीक टॉर्क पैदा कर सकता है। इस कार के इंजन को फ्यूल इंजेक्शन और ईएसपी टेक्नोलॉजी से जोड़कर उतारा गया है।
Features
6जी प्रीमियम एडिशन के फीचर्स की बात करें तो इसमें साइलेंट स्टार्टर, इंजन स्टार्ट स्टॉप स्विच, बूट और फ्यूल कैप, बाहरी फ्यूल फिलर कैप, के साथ साथ डुअल-फंक्शन स्विच जैसी सुविधाओं को भी शामिल किया गया है।
Hardware
एक्टिवा 6जी प्रीमियम टेलिस्कोपिक फोर्क्स व सिंगल रियर शॉक पर दौड़ता है और ब्रेकिंग हार्डवेयर की बात करें तो इसमें 130 मिमी का फ्रंट और रियर ड्रम ब्रेक भी दिए गए है और ये 12 इंच के फ्रंट व 10 इंच के रियर व्हील पर लगा हुआ आया है।
Colour
होंडा ने एक्टिवा 6जी प्रीमियम को तीन रंगों में बाजार में उपलब्ध किया है। ये कलर्स हैं- मैट संगरिया रेड मैटेलिक, मैट मार्शल ग्रीन मैटेलिक और पर्ल सायरन ब्लू।
संबंधित खबरें
दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
15 mins agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
1 day agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
1 day agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
1 day agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
2 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
2 days ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines