Car Safety Features: पहाड़ों या ऊंचाई पर अकसर कार पीछे की तरफ घिसकने का खतरा होता है। लेकिन अब कार निर्माता कंपनियों ने गाड़ियों में हिल होल्ड असिस्ट फीचर देना शुरू कर दिया है। इस तकनीक से ऊंचाई पर कारों को कंट्रोल करना आसान हो जाता है। आइए आपको बताते हैं कि यह फीचर कैसे काम करता है और इसका क्या फायदा है।
सस्ती कारों में भी है यह फीचर
इंडिया में KIA Seltos, Tata Nexon, Hyundai Creta, Maruti Ertiga और Mahindra Thar जैसी कारों में हिल होल्ड असिस्ट का फीचर मिलता है। यह सभी कारें 15 लाख के अंतर्गत बाजार में उपलब्ध हैं। यह फीचर ऑटोमैटिक रूप से काम करता है। कुछ कारों में फ्रंट केबिन में इसका ऑन-ऑफ का बटन दिया जाता है।
कैसे काम करता है यह सिस्टम
जब भी हम अपनी कार से पहाड़ों पर घूमने जाते हैं परिजनों को हमारी सेफ्टी की चिंता रही है। अब कार में मौजूद यह सिस्टम हमें सड़क हादसों से बचने में मदद करता है। हिल होल्ड कंट्रोल ऊंचाई पर कार रुकने के बाद खुद ब खुद काम करना शुरू कर देता है। ढलान पर जब ड्राइवर का गाड़ी की ब्रेक पर से पैर हटाता है तो कार पीछे जाने लगी है ऐसे में हिल होल्ड असिस्ट कार के चारों पहियों को पीछे जाने से रोकता है। चालक को कार कंट्रोल करने का अधिक समय प्रदान करता है।
दबाव कम करता है
जानकारी के मुताबिक यह एक ड्राइवर असिस्ट सिस्टम होता है। जिन कारों में यह फीचर नहीं होता वह ऊंचाई पर ब्रेक और क्लच छोड़ते पीछे की तरफ घिसकने लगती हैं। लेकिन हिल होल्ड असिस्ट पहियों को पीछे जाने से रोकता है। कुछ सेकंड के लिए पहियों पर दबाव को कम करता है, इस बीच चालक को वाहन कंट्रोल करने का समय मिल जाता है। बता दें कि हिल होल्ड तकनीक कार में हैंडब्रेक, ब्रेक और क्लच प्लेट जैसे कम्पोनेंट्स को जल्दी खराब होने से बचाता है।
यह भी फायदा
- ऊंचाई पर टायर घिसने के खतरे को कम करता है।
- पहाड़ों में जब वाहन पीछे की तरफ जाता है तो व्हीकल के पार्ट्स पर दबाव कम करता है।
पहाड़ पर रखें यह ध्यान
- ऊंचाई पर ब्रेक पेडल और क्लच को एक साथ दबाना चाहिए
- गाड़ी को गियर में रखें, पैर को ब्रेक पैडल से ऊपर उठाकर पहले धीरे फिर तेजी लाते हुए क्लच को छोड़ें।
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
14 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
15 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
18 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
20 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
21 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines