Hero Xtreme 160R: बाजार में यंगस्टर्स के लिए हाई स्पीड स्टाइलिश बाइक है हीरो की Xtreme 160R. यह बाइक बाजार में Bajaj Pulsar N160 और TVS Apache RTR 160 4V को टक्कर देती है। बाइक सड़क पर 113 kmph की टॉप स्पीड देती है। इस धांसू बाइक में 163 cc का दमदार इंजन मिलता है। यह बाइक महज 20.09 सेकंड में 100 kmph की हाई स्पीड पकड लेती है। यह शॉर्प फ्रंट लुक्स के साथ आती है।
55.47 kmpl की माइलेज
Hero की इस बाइक में 55.47 kmpl की माइलेज मिलती है। इसमें 143 kg का वजन है। इस जानदार बाइक में 14 Nm का पीक टॉर्क मिलता है। Hero Xtreme 160R में 12 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक मिलता है। बाइक में एलईडी लाइटस, यूएसबी चार्जर का फीचर मिलता है। बाइक में 15.2 PS की पावर मिलती है। यह लॉन्ग रूट बाइक है। इसमें चलते हुए आप अपना मोबाइल चार्ज कर सकते हैं।
बाइक में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
बाइक में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, साइड-स्टैंड इंडिकेटर, गियर पोजिशन इंडिकेटर जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। बाइक में स्टाइलिश हैंडलबार और आरामदायक सिंगल सीट मिलती है। मोटरसाइकिल में लाइव लोकेशन, रियल टाइम माइलेज इंडिकेटर मिलता है। यह हाई एंड बाइक है, जो खराब रास्तों पर स्मूथ राइड देती है। Hero Xtreme 160R शुरुआती कीमत 1.22 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। इसका टॉप मॉडल 1.33 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है। बाइक में सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है, जो इसे हाई स्पीड प्रदान करता है। बाइक में चार वेरिएंट और पांच कलर ऑप्शन मिलते हैं।
बाइक में 17-इंच के अलॉय व्हील
Hero Xtreme 160R में 5 स्पीड ट्रांसमिशन मिलता है। बाइक के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फ्रोक सस्पेंशन और रियर में सात-स्टेप प्रीलोड-एडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन दिए गए हैं। यह हैवी सस्पेंशन खराब रास्तों में झटकों से बचाते हैं। बाइक में 17-इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं। इसमें ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं। बाइक में सिंगल-चैनल एंटी लॉकिंग ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है। इस सिस्टम से बाइक के फिसलने, अचानक रोकने की स्थिति में हादसों से बचाव होता है।
संबंधित खबरें
ड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
49 mins agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
1 hr agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 hrs agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
20 hrs agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
22 hrs ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
1 day agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
1 day agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines