Hero Xoom 110 vs Suzuki Avenis 125: इंडियन टू व्हीलर मार्केट में 100 सीसी सेगमेंट में हाई माइलेज देने वाला किफायती स्कूटर हाई डिमांड पर रहता है। इसी कड़ी में दो अलग-अलग टू व्हीलर निर्माता कंपनियों के स्कूटर हैं Hero Xoom 110 और Suzuki Avenis 125. आइए आपको इन दोनों की कीमत, फीचर्स के बारे में जानकारी देते हैं।
Hero Xoom 110 में डिजिटल कंसोल
स्कूटर में यूएसबी चार्जिंग पोर्ट के साथ एप्रन-माउंटेड स्टोरेज कम्पार्टमेंट, एलईडी लाइट के साथ अंडरसीट स्टोरेज और नेविगेशन का फीचर मिलता है। स्कूटर में ट्यूबलेस टायर के साथ स्पोर्टी लुक मिलता है। Hero Xoom 110 शुरूआती कीमत 68,599 हजार रुपये एक्स शोरूम में बाजार में मिलता है। जूम 110 में फर्स्ट-इन-सेगमेंट कॉर्नर बेंड लैम्प्स हैं। इसमें पूरी तरह से डिजिटल कंसोल, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, रियल टाइम माइलेज इंडिकेटर, फोन बैटरी स्थिति और कॉल/एसएमएस अलर्ट जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं।
रियर में सिंगल शॉक ऑब्जर्वर
इसके फ्रंट में टेलिस्कॉपिक फ्रोक और रियर में सिंगल शॉक ऑब्जर्वर दिए गए हैं। जिससे खराब रास्तों पर अधिक झटके नहीं लगते। सेफ्टी के लिए स्कूटर में अगले पहिए पर डिस्क ब्रेक और रियर पहिए में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। हीरो जूम में 110.9 cc का जबरदस्त इंजन दिया गया है। यह इंजन 8.161 Ps की पावर और 8.70 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह कम बजट की हाई माइलेज स्कूटर है। यह स्कूटर 45 kmpl की माइलेज देता है।
Suzuki में कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम
Avenis 125 में सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड मोटर मिलती है। यह मोटर 6750 rpm देती है। इसमें आगे टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पीछे एक मोनो-शॉक सस्पेंशन दिया गया है। इसमें 12-इंच के फ्रंट और 10-इंच के रियर टायर हैं। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 160 mm है। इस स्कूटर का कुल वजन 106 kg है, जिससे इसे कम जगह में चलाना और कंट्रोल करना आसान है। सुजुकी एवेनिस 125 की सीट हाइट 780 mm की है।
5.2 लीटर का फ्यूल टैंक
स्कूटर में 124.3 cc का इंजन मिलता है। यह 49.6 kmpl की हाई माइलेज देता है। इसमें 5.2 लीटर का फ्यूल टैंक है। Avenis 125 का दमदार इंजन 8.58 bhp की पावर देता है। यह स्कूटर बाजार में 1.06 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। यह 3 वेरिएंट और 5 कलर ऑप्शन में मिलता है। Suzuki Avenis 125 का इंजन 10 Nm की टॉर्क देता है। इसके फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। इसमें कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
22 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines