Hero Splendor Plus Xtec: युवा वर्ग को हाई स्पीड किफायती मोटरसाइकिल पसंद हैं। इसी सेगमेंट में Hero की एक धाकड़ बाइक है Splendor Plus Xtec. इस बाइक में 83.2 kmpl की हाई माइलेज मिलती है। यह बाइक शुरुआती कीमत 79911 हजार रुपये में आती है। आप बाइक को 10000 रुपये डाउन पेमेंट देकर भी खरीद सकते हैं।
9.8 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक
इस लोन स्कीम में आपको तीन साल के लिए 9.7 फीसदी ब्याजदर के साथ प्रतिमाह 2749 रुपये देने होंगे। डाउन पेमेंट के अनुसार मासिक किस्त में बदलाव संभव है। लोन स्कीम की अधिक जानकारी के लिए आपको हीरो के नजदीकी डीलरशिप पर जाना होगा। Hero Splendor Plus XTEC में फिलहाल बाजार में एक वेरिएंट और तीन कलर ऑप्शन मिलते हैं। यह बाइक 97.2 cc के दमदार bs6-2.0 इंजन के साथ आती है। इस लॉन्ग रूट बाइक में कुल 9.8 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक मिलता है।
Hero Splendor Plus XTEC
बाइक में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी
बाइक में सेफ्टी के लिए आगे और पीछे ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। Hero Splendor Plus XTEC में कुल 112 kg का वजन है। बाइक को सड़क पर कंट्रोल करना आसान है। बाइक में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है, जो इसके लुक्स को एन्हांस करता है। इस बाइक में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ पूरी तरह से डिजिटल एलसीडी डिस्प्ले मिलता है।
बाइक में सिंगल सिलेंडर इंजन
Hero Splendor Plus Xtec Sparkling Beta Blue, Tornado Grey और Pearl White तीन कलर ऑप्शन में आती है। बाइक में सिंगल सिलेंडर इंजन है, जो 7.9 PS के पावर पर 8,000 rpm और 8.05 Nm के साथ 6000 rpm जेनरेट करता है। यह बाइक TVS Radeon, Honda CD 110 Dream, Bajaj CT110X और TVS Sport से मुकाबला करती है।
4 स्पीड गियरबॉक्स
इस स्मार्ट बाइक में इनकमिंग और मिस्ड कॉल अलर्ट, रियल टाइम माइलेज डेटा, कम ईंधन स्थिति के लिए रीडआउट डिस्पले का फीचर मिलता है। दो ट्रिप मीटर ऑप्शन और यूएसबी पोर्ट दिया गया है। इसमें 4 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। बाइक के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फ्रोक और रियर में हाइड्रोलिक शॉक एब्जॉर्बर सस्पेंशन मिलता है।
संबंधित खबरें
ठंड में परेशान नहीं करेगी गाड़ी! सर्दियों से पहले जरूर चेक कर लें कार की ये 6 चीजें
17 hrs agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक, 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च
1 day agoपेट्रोल-डीजल तो वही, फिर BS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
1 day ago1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल ही नहीं, EV और Hybrid पर भी लागू होंगे नए CAFE-3 नियम, जानिए क्या बदलेगा
1 day agoSkoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
2 days agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
2 days agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
2 days agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
2 days agoUpcoming Cars: 7-सीटर Hybrid SUV से नई Seltos तक, जल्द आने वाली हैं ये 3 बड़ी कारें, जानें क्या होगा खास
3 days agoTata ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा! EV पर शुरू की BaaS स्कीम, अब इतनी सस्ती हो गईं टाटा की इलेक्ट्रिक कारें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines