हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

81 kmph की माइलेज और स्टाइलिश लुक्स, Hero की बाइक के दीवाने हैं लोग

Hero Splendor Plus में सेफ्टी के लिए फ्रंट और रियर दोनों पहियों में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। बाइक में कंबाइंड ब्रेकिग सिस्टम दिया गया है।

विज्ञापन
Hero Splendor Plus

Hero Splendor Plus: हीरो अपनी बाइक में हाई माइलेज देने के लिए जाना जाता है। इसी कड़ी में कंपनी की एक जबरदस्त बाइक है Hero Splendor Plus इस बाइक में 97.2 cc का पेट्रोल इंजन मिलता है। इस बाइक सात कलर ऑप्शन ऑफर किए जाते हैं। यह न्यू जेनरेशन बाइक है, जिसे सड़क पर हाई परफॉमेंस देने के लिए बनाया गया है।

रियर में डुअल शॉक एब्जॉर्बर सस्पेंशन

Splendor Plus के अलग-अलग वर्जन 65 से 81 kmph तक की हाई माइलेज देता है। कंपनी इसमें तीन वेरिएंट ऑफर करती है। इस बाइक में आरामदायक सफर के लिए फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोक्र और रियर में डुअल शॉक एब्जॉर्बर सस्पेंशन दिए गए हैं। इन हैवी सस्पेंशन से खराब रास्तों पर लोगों को झटके कम लगते हैं। यह बाइक सिंगल सीट के साथ आती है।

 

Hero Splendor Plus

विज्ञापन

बाइक की सीट हाइट 785 mm है

Hero Splendor Plus में 11 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है, जो लॉन्ग रूट पर बार-बार पेट्रोल भरवाने के झंझट से बचाता है। इस बाइक में 4 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। बाइक की सीट हाइट 785 mm है, जिससे कम हाइट वाले लोग इसे आसानी से चला सकते हैं। हीरो की इस बाइक में कुल वजन 112 kg का वजन है।

कंबाइंड ब्रेकिग सिस्टम

बाइक का दमदार इंजन सड़क पर 7.91 bhp की पावर देता है। Hero Splendor Plus में सेफ्टी के लिए फ्रंट और रियर दोनों पहियों में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। इस बाइक में अतिरिक्त सुरक्षा के लिए कंबाइंड ब्रेकिग सिस्टम दिया गया है। बाइक में 8.05 Nm का टॉर्क जेनरेट होता है। यह बाइक शुरूआती कीमत 91,701 हजार रुपये एक्स शोरूम में मिलता है।

विज्ञापन

TVS Sport से मुकाबला

बाजार में यह बाइक TVS Sport से मुकाबला करती है। Sport में 109.7 cc का इंजन मिलता है। यह इंजन सड़क पर 68 kmpl तक की माइलेज देता है। बाइक में 4 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। बाइक का कुल वजन 110 kg का है। बाइक में 10 लीटर का फ्यूल टैंक है। बाइक की सीट हाइट 790 mm की है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola