हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

युवा दिलों में धड़कनें फिर लौटेगी Hero Karizma, जानें क्या है लॉन्च डेट?

विज्ञापन
फाइल फोटो

Hero Karizma: हीरो मोटोकॉर्प अपनी धांसू बाइक Karizma को रिलॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। सोमवार को कंपनी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इसके पुराने वर्जन की एक वीडियो भी शेयर की है। इससे पहले कंपनी ने हाल ही में इसे अपने डीलरशिप मीट में शोकेस किया था।

साल 2003 में पहली बार लॉन्च की गई थी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नई Karizma में 200cc का BS6 पेट्रोल इंजन मिलने का अनुमान है। यह दमदार इंजन 20 PS की पावर और 19 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। सोशल मीडिया पर इसके फिर से लॉन्च होने की खबरें वायरल हैं। बता दें सबसे पहले साल 2003 में कंपनी ने इसे लॉन्च किया था।

नए लुक्स के साथ मिलेगा जानदार पावरट्रेन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुमार कंपनी 29 अगस्त 2023 को इसे लॉन्च कर सकती है। हालांकि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसकी कीमत, लॉन्च डेट और पावरट्रेन के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी है। पुरानी बाइक में आरामदायक सिंगल सीट दी जाती थी।

विज्ञापन

होगा 6-स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन 

नई बाइक में स्पोर्टी लुक के साथ स्टाइलिश लुक दिया जाएगा। नई Karizma में लिक्विड-कूल्ड इंजन हो सकता है, जो सड़क पर हाई स्पीड और परफॉमेंस देता है। बाइक में 6-स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन मिल सकता है। इसमें अट्रैक्टिव अलॉय व्हील मिलेंगे।

फ्रंट में टेलीस्कोपिक सस्पेंशन और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन

बाइक में इसमें डिजिटल स्पीडोमीटर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे एडवांस फीचर्स दिए जाएंगे। इसके अलावा बाइक में अलॉय व्हील्स, फ्रंट में टेलीस्कोपिक सस्पेंशन और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन मिलेगा। बाजार में यह bajaj pulsar 220 और Honda CB200X को टक्कर देगी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola