हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

GST रेट बदलाव के बाद लग्जरी गाड़ियों पर बढ़ा टैक्स, छोटी कार और बाइक होंगे सस्ते

GST Council Meeting में दरों की बदलाव के बाद अब लग्जरी गाड़ियां और महंगी होंगी और बाइक, बस, ट्रक और ऑटो पार्ट्स पर 18 प्रतिशत जीसएटी लगेगा।

विज्ञापन
Photo Credit: Pexels

56वीं GST काउंसिल बैठक के पहले दिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम लोगों के लिए नई टैक्स व्यवस्था का ऐलान किया। इस बार सबसे बड़ा असर ऑटोमोबाइल सेक्टर पर देखने को मिलेगा। सरकार ने गाड़ियों और उनके पार्ट्स पर जीएसटी दरों में बड़ा बदलाव किया है, जिससे वाहन खरीदने वालों को सीधे राहत मिलेगी।

छोटी कार और बाइक पर बड़ा फायदा

सरकार ने छोटी कारों और 350CC तक की बाइक पर GST घटाकर 28 प्रतिशत से 18 प्रतिशत कर दिया है। इसका मतलब है कि अब छोटी कार और सामान्य बाइक खरीदना पहले से सस्ता हो जाएगा। आने वाले त्योहारी सीजन में यह बदलाव ऑटोमोबाइल सेक्टर को नई रफ्तार दे सकता है।

बस, ट्रक और एंबुलेंस पर राहत

कमर्शियल गाड़ियों पर भी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब बस, ट्रक और एंबुलेंस पर जीएसटी की दर 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दी गई है। इस बदलाव से ट्रांसपोर्ट और हेल्थ सेक्टर दोनों को राहत मिलेगी, क्योंकि गाड़ियों की कीमतों में कमी आने की संभावना है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-GST की 40% दर से क्या होगा महंगा और कब से होगी लागू? वित्तमंत्री सीतारमण ने दिया अपडेट

ऑटो पार्ट्स और थ्री-व्हीलर भी सस्ते

वाहनों के स्पेयर पार्ट्स पर पहले अलग-अलग एचएस कोड के हिसाब से टैक्स लगता था। अब सरकार ने इसमें एकरूपता लाते हुए सभी ऑटो पार्ट्स पर जीएसटी 18 प्रतिशत कर दिया है। साथ ही, तीन पहिया वाहनों (थ्री-व्हीलर्स) पर भी टैक्स घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है।

विज्ञापन

लग्जरी गाड़ियों पर बढ़ा टैक्स

जहां आम लोगों के वाहनों पर राहत दी गई है, वहीं लग्जरी गाड़ियों पर टैक्स बढ़ा दिया गया है। मिड-साइज और बड़ी कारें, 350 सीसी से ज्यादा इंजन वाली बाइक, हेलीकॉप्टर, हवाई जहाज, यॉट्स और अन्य मनोरंजन वाली नावें अब 40 प्रतिशत जीएसटी स्लैब में आएंगी। यानी लग्जरी आइटम्स को खरीदना अब और महंगा होगा।

दो स्लैब से टैक्स स्ट्रक्चर आसान

नई व्यवस्था में सिर्फ दो टैक्स स्लैब बनाए गए हैं 18 प्रतिशत और 40 प्रतिशत। इसके साथ ही पहले से लगने वाला ‘सेस’ भी हटा दिया गया है। यह बदलाव 22 सितंबर 2025 से लागू होंगे, जब त्योहारी सीजन की शुरुआत होगी। माना जा रहा है कि इस कदम से गाड़ियों की बिक्री बढ़ेगी और ऑटो उद्योग में नई जान आएगी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- GST स्लैब बदलाव से शेयर बाजार में बूम, Sensex 700 अंक उछला, Nifty में 150 अंकों की बढ़त

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola