Value for money SUV: देश में कॉम्पैक्ट SUV से लेकर मिड साइज SUV की डिमांड अब तेज होने लगी है। नए-नए मॉडल बाजार में दस्तक दे रहे हैं। ऐसे में ग्राहकों के पास ऑप्शन काफी आ गये हैं। कार बाजार में मुकाबला काफी तगड़ा होने लगा है जिसकी वजह से ऑफर्स और डिस्काउंट का फायदा भी ग्राहकों को मिल रहा है। अगर आप एक फुल पैसा वसूल SUV खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपके लिए कुछ बेस्ट ऑप्शन की जानकारी दे रहे हैं…
Hyundai Creta
हुंडई क्रेटा का जलवा भारतीय कार बाजार में अभी तक कायम है। यह बेस्ट सेलिंग SUV भी है जो अपने डिजाइन से लेकर परफॉरमेंस के मामले में ग्राहकों को खूब लुभा रही है। क्रेटा का डिजाइन बेहद स्टाइलिश और स्पोर्टी है, जबकि इसका इंटीरियर प्रीमियम होने के साथ-साथ फीचर्स लोडेड भी है। इसके स्टेयरिंग पर Paddle Shift मिल जाते हैं जो ड्राइविंग को आसान बना देते हैं।
इसमें क्रूज़ कंट्रोल मिलता है जिसकी मदद से हाईवे पर ड्राइव करने में आपको मज़ा आएगा। इसमें बढ़िया स्पेस मिल जाता है। लंबी दूरी के लिए यह एकदम बढ़िया एसयूवी है। इसमें 1.5L MPi पेट्रोल इंजन, 1.5L U2 CRDi डीजल और 1.5L टर्बो GDi पेट्रोल इंजन के ऑप्शन मिलते।
Maruti Jimny
बेस्ट SUV की कटेगरी में मारुति सुजुकी Jimny को हमने शमिल किया है क्योंकि यह एक लाजवाब गाड़ी है। इसकी कीमत ज्यादा है इसलिए इसकी बिक्री थोड़ी कमजोर है। लेकिन यह प्रोडक्ट काफी अच्छा है। Jimny में 1.5 लीटर का K सीरीज का पेट्रोल इंजन दिया है जो 105 PS की पावर और 134Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
एक लीटर में Jimny 16.94kmpl तक की माइलेज ऑफर करती है। Maruti Jimny की एक्स-शो रूम कीमत 12.74 लाख रुपये से लेकर 14.79 लाख रुपये तक जाती है। ऑन रोड के साथ ऑफ पर यह बेस्ट SUV है। अगर आपके पास बजट की कोई समस्या नहीं ही तो यह मॉडल आप चुन सकते हैं। फिलहाल इस गाड़ी पर काफी अच्छा डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।
Tata Punch
टाटा पंच में क्वालिटी भले ही बहुत अच्छी ना हो, लेकिन इसमें मजबूती तो मिलती ही है। टॉप 10 बेस्ट सेलिंग कारों की लिस्ट में पंच अपनी जगह बना चुकी है। पंच अपने सेगमेंट की अकेली ऐसी SUV है जिसके डोर्स 90 डिग्री तक खुलते हैं। इतना ही नहीं इसमें स्पेस भी काफी अच्छा मिल जाता है। इंजन की बात करें तो इसमें 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है जोकि 86 PS की पावर और 113 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
यह इंजन 5 स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता है। यह 20.1 KM/L की माइलेज ऑफर करती है। यह एक मजबूत गाड़ी है और इसमें सेफ्टी के लिए इसमें एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD जैसे फीचर्स भी दिए गये हैं।पंच की एक्स-शरूम कीमत 6.12 लाख रुपये से शुरू होती है।
Kia Sonet
कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में किआ सॉनेट एक अच्छी SUV है जो 7.99 लाख रुपये की शुरूआती कीमत में उपलब्ध है। यह कार अलग-अलग वेरिएंट में 18.4 से लेकर 24.1 KM/L तक की हाई माइलेज देती है। Sonet में 1.0L पेट्रोल, 1.2L पेट्रोल और 1.5L लीटर डीजल इंजन मिलता है। ये सभी इंजन अच्छे और बेहतर परफॉरमेंस ऑफर करने का वादा करते हैं।
Sonet में 16-इंच अलॉय व्हील, इलेक्ट्रिक सनरूफ, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, फ्रंट पार्किंग सेंसर, एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम और एलईडी हेडलाइट जैसे फीचर्स मिलते हैं। सॉनेट में स्पेस अच्छा मिल जाता है और 5 लोग इसमें आसानी से बैठ सकते हैं। सामान रखने के लिए इसके बूट में अच्छा स्पेस मिल जाता है।
Mahindra XUV 3XO
महिंद्रा XUV 3XO भारत में 7.49 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध। इंजन की बात करें तो नई XUV 3XO में 3 इंजन ऑप्शन मिलते हैं, जिनमें एक 1.2L टर्बो पेट्रोल इंजन दिया है जो 82kW की पावर और 200 Nm का टॉर्क देता है। इसका दूसरा इंजन भी 1.2L टर्बो पेट्रोल वाला है जो 96kW की पावर और 200 Nm का टॉर्क देता है। वहीं इसमें 1.5L टर्बो डीजल इंजन लगा है जो 86Kw की पावर और 300 Nm का टॉर्क देता है। ये इंजन मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस हैं।
XUV 3XOकी सभी सीटें आरामदायक हैं और स्पेस आपको इस गाड़ी में काफी बढ़िया मिल जाता है। सामान रखने के लिए इसमें 364 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। सेफ्टी के लिए इसमें लेवल 2 ADAS, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम, 6 एयरबैग्स, सबसे बड़ा सनरूफ और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स दिए गये हैं।
यह भी पढ़ें: 11,000 में बुक करें नई Nissan Magnite Facelift, लॉन्च के अगले दिन शुरू होगी डिलीवरी
संबंधित खबरें
दिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 hr agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
3 hrs agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
5 hrs agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
1 day ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
1 day agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
1 day agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
2 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
2 days agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines