EZIO Gensol EV: इस बार ऑटो एक्सपो 2025 कुछ ऐसे नए ब्रांड्स ने एंटी ली है, जिनके वाहनों से शहरों में मोबिलिटी का भविष्य सुनहरा हो सकता है। जो लोग टू-व्हीलर से सफ़र करते हैं या वो लोग जो कार से हैवी ट्रैफिक का सामना करते हैं उनके लिए छोटी माइक्रो इलेक्ट्रिक कारें बेहद उपयोगी साबित हो सकती हैं। भारत एक प्राइस सेंसिटिव मार्केट है इसलिए अब देश में कम बजट में इलेक्ट्रिक कारों के लॉन्च होने का सिलसिला शुरू हो गया है। यही कारण है कि अब लोग इलेक्ट्रिक कारों पर शिफ्ट हो रहे हैं। ऐसी ही एक कंपनी है EZIO Electric, जिसने इस बार भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में अपनी जेनसोल ईवी (Gensol EV) से पर्दा उठाया।
30,000 से ज्यादा मिली बुकिंग
एक्सपो में इस छोटी सी इलेक्ट्रिक कार पेश करने के बाद, इसे खूब पसंद किया गया। कंपनी के मुताबिक ऑफिशियल लॉन्च से पहले ही कंपनी की इस छोटी इलेक्ट्रिक कार को ग्राहकों ने इतना पसंद किया कि अब तक 30,000 से ज्यादा की बुकिंग मिल चुकी है। कंपनी के हाथों एक बड़ी सफलता लगी है हालांकि यह एक B2B यानी बिजनेस टु बिजनेस ऑर्डर है।
यह भी पढ़ें: Hydrogen Trucks: 550km की माइलेज के साथ भारत में जल्द दौड़ेंगे TATA के हाइड्रोजन ट्रक
Gensol EV के फीचर्स
जेनसोल ईवी एक 3 पहियों वाली इलेक्ट्रिक कार है, लेकिन इसे कंपनी ने टैक्सी सर्विस के लिए तैयार किया है। लेकिन इसमें केवल 2 लोगों के बैठने की जगह है। यह एक 2 सीटर इलेक्ट्रिक कार है। कंपनी के CEO प्रतीक गुप्ता के मुताबिक ओला ने हमसे इस कार की संभावनाओं को जानने के लिए संपर्क किया है।
कंपनी इस कार को साल की दूसरी छमाही में बाजार में उतार सकती है। सबसे पहले इस कार को बेंगलुरु में लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद कंपनी इसे दिल्ली और अन्य शहरों में उतारने वाली है।
दुनिया के अन्य बाजारों की तरह भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। हालांकि, अभी भी इलेक्ट्रिक कारें कीमत के मामले में परंपरागत पेट्रोल वाहनों की तुलना में महंगी होती हैं, लेकिन धीरे-धीरे EVs बजट में फिट बैठने वाली हैं।
यह भी पढ़ें: 400km की रेंज के साथ Mahindra की सस्ती EV जल्द होगी लॉन्च! Nexon EV से होगा मुकाबला
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
4 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
1 day ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
2 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines