EV Scooters: टू व्हीलर निर्माता कंपनी ई-स्प्रिंटो ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर E-Sprinto Amery लॉन्च कर दिया है। यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 140 किलोमीटर तक चलता है। इस स्कूटर में दमदार 60V 50AH का बैटरी पैक दिया गया है। इसके साथ में 1500 BLDC हब की मोटर जोड़ी गई है। जिससे यह हाई परफॉमेंस देता है।
अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन
फिलहाल बाजार में इसके Blissful White, Sturdy Black (Matte) और High Spirit Yellow तीन कलर ऑप्शन मिलेंगे। स्कूटर 4 घंटे में 0 से 100 फीसदी तक चार्ज हो जाता है। यह स्कूटर 65kmph की टॉप स्पीड देता है। इसकी बड़ी सीट कंफर्ट राइड देगी।
और पढ़िए – ट्यूबलेस टायर या फिर ट्यूब वाले टायर्स, आपकी कार के लिए कौन से हैं बेहतर, यहां जानें कंपैरिजन
रिमोट कंट्रोल लॉक और मोबाइल चार्जिंग सॉकेट
ई-स्प्रिंटों अमेरी इलेक्ट्रिक स्कूटर शुरुआती कीमत 1.30 लाख रुपये एक्स-शोरूम में मिलेगा। इसमें डिजिटल डिस्प्ले, एंटी थेफ्ट अलार्म, रिमोट कंट्रोल लॉक, मोबाइल चार्जिंग सॉकेट फंड माय व्हीकल एप जैसे फीचर्स दिए गए हैं। स्कूटर में सेफ्टी का खास ध्यान रखा गया है।
स्कूटर का ग्राउंड क्लीयरेंस 200 mm
स्कूटर 3.3hp की पावर देता है। स्कूटर का ग्राउंड क्लीयरेंस 200 mm का है और इसका कुल वजन 98 kg है। जिससे इसे कम जगह से मोड़ना और निकालाना आसान है। यह बेहद आसानी से 150 kg तक का वजन उठा लेता है। इसके अगले पहिए में डिस्क ब्रेक और पिछले पहिए में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। बाजार में यह स्कूटर Hero Electric Optima, Ampere Magnus और Bounce Infinity को टक्कर देता है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
टूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
1 hr agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
3 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
5 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
2 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines