एक तरफ देश में नए-नए टू-व्हीलर लॉन्च हो रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ पुराने स्कूटर और बाइक की भी खूब बिक्री हो रही है। सेकंड हैंड टू-व्हीलर के लिए ऑन-लाइन और ऑफ लाइन स्टोर से संपर्क किया जा सकता है। इस समय बाजर में होंडा एक्टिवा, बजाज पल्सर, होंडा शाइन और हीरो स्प्लेंडर की डिमांड खूब रहती है। अगर आप भी एक पुराना स्कूटर या बाइक लेने की सोच रहे हैं तो कुछ बातों को ध्यान में रखना भी जरूरी है.. वरना बाद में सौदा काफी महंगा पड़ सकता है।
सर्विस हिस्ट्री जरूर चेक करें
आप जो भी सेकंड हैंड बाइक या स्कूटर खरीदने जा रहे हैं इसकी सर्विस हिस्ट्री रिकॉर्ड जरूर चेक करें। ऐसा करने से आपको गाड़ी के बारे में काफी कुछ पता चल जाएगा जिससे आगे के लिए भी सही रहेगा। इसके अलावा गाड़ी की बॉडी और अन्य पार्ट्स को भी देख लें। अक्सर लोग हिस्ट्री रिकॉर्ड चेक किये बिना ही डील फाइनल कर लेते हैं और बाद में उन्हें दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है। आप ऐसी गलती ना करें।
इंश्योरेंस के सभी पेपर्स चेक करें
सेकंड हैंड बाइक या स्कूटर के इंश्योरेंस जरूर देख लें। कई बार इंश्योरेंस खत्म हो जाता है और लोग कराते नहीं है। इंश्योरेंस के पेपर्स आपके नाम से ट्रांसफर हो जाए, यह भी सुनिश्चित करा लें। कई बार जल्दबाजी में हम इंश्योरेंस पर ध्यान नहीं देते और बाद में दिक्कत होती है।
बिना राइड लिए डील फाइनल ना करें
जो भी बाइक या स्कूटर आप खरीदने जा रहे हैं उसकी एक छोटी सी राइड जरूर लें।ऐसा करने से आपको टू-व्हीलर की सही कंडीशन के बारे में आइडिया लग जाएगा। राइड के दौरान पिकअप, गियर शिफ्टिंग और एक्सिलेरेटर पर ध्यान दें।अगर कोई खराबी लगे तो डील आगे ना बढ़ाएं। अक्सर देखने में आता है कि लोग बस इंजन स्टार्ट करके ही गाड़ी चेक कर लेते हैं जोकि एकदम गलत है।
मैकेनिक को भी दिखा लें
अगर संभव हो तो जो भी टू-व्हीलर आप फाइनल करने जा रहे हैं उसे एक बार अपने किसी जानकार मैकेनिक को भी दिखा लें , क्योंकि मैकेनिक गाड़ी को चेक करके आपको बता देगा कि इसे खरीदें या नहीं। अगर ऐसा संभव नहीं हो पाता तो अप खुद ही गाड़ी को ध्यान से चेक करें।
NOC जरूर भूलें
सेकंड टू-व्हीलर खरीदते समय, Owner से उसकी NOC जरूर लें। साथ ही ध्यान रखे कि वाहन पर कोई लोन तो नहीं चल रहा है। अगर गाड़ी लोन लेकर बाइक खरीदी गई है तो आपको उस व्यक्ति से ‘नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट’ लेना जरूरी है।
यह भी पढ़ें: जब खरीदनी हो सस्ती डीजल SUV, तो ये मॉडल बनेंगे आपकी पहली पसंद!
संबंधित खबरें
दिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 hr agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
3 hrs agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
5 hrs agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
1 day ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
1 day agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
1 day agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
2 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
2 days agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines