Diwali discount on cars: दिवाली पर कार निर्माता कंपनियां अलग-अलग सेगमेंट की गाड़ियों पर बंपर डिस्काउंट दे रही है। इनमें कैश डिस्काउंट, कॉरपोरेट डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस शामिल है। कई डीलर इस त्यौहारी सीजन पर कंपनी से अलग गिफ्ट और नगद छूट भी ऑफर कर रहे हैं। Maruti, Honda, Hyundai जैसी कंपनियां अपनी एसयूवी, हैचबैक और एंटी लेवल कारों पर डिस्काउंट मिल रहा है।
210 mm की ग्राउंड क्लीयरेंस
Maruti Jimny पर एक लाख रुपये तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं। Maruti Jimny शुरुआती कीमत 12.74 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। इसमें Zeta और Alpha दो ट्रिम मिलते हैं। कार में पांच मोनोटोन और दो डुअल टोन कलर मिलते हैं। इस पांच सीटर कार में 210 mm की ग्राउंड क्लीयरेंस मिलती है। इसमें रियर सीट नीचे करके 332 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। इस सेगमेंट की Mahindra Thar 4×4 Diesel Auto पर 30000 रुपये तक के बेनिफिट्सस और Toyota Hilux – Max पर 5 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है।
Honda City और Volkswagen Virtus पर एक-एक लाख रुपये तक डिस्काउंट
जानकारी के अनुसार Skoda Slavia पर 1.5 लाख तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं। यह कार शुरुआती कीमत 10.89 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में मिलती है। कार में चार वेरिएंट आते हैं। कार में बड़ा 521 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। इसमें 1-लीटर और 1.5-लीटर दो इंजन ऑप्शन मिलते हैं। इस सेगमेंट की अन्य कारों के बारे में बात करें तो Honda City और Volkswagen Virtus पर एक-एक लाख रुपये तक डिस्काउंट मिल रहा है।
Honda Amaze पर 57 हजार रुपये का डिस्काउंट
इसके अलावा Honda Amaze पर 57 हजार रुपये, Tata Tigor पर 50 हजार रुपये, Maruti Ciaz पर 43 हजार रुपये और Hyundai Verna पर 25 हजार रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इन कारों पर डीलर अलग से भी डिस्काउंट ऑफर कर रहे हैं। यह डिस्काउंट फिलहाल 31 अक्टूबर तक की बुकिंग पर है।
कार डिस्काउंट ऑफर
- Citoren C3 99000 के बेनिफिट्स
- Maruti Ignis 70 हजार
- Renault Kwid 50 हजार रुपये
- Maruti Celerio 59 हजार
- Jeep Meridian 1.15 लाख रुपये
- Hyundai Grand i10 Nios 50 हजार रुपये
- MG Astor 1 लाख रुपये
- Maruti Swift, Wagon R 50 हजार रुपये
- Maruti Alto K10 50 हजार रुपये
- Maruti S Presso 54 हजार
- Hyundai Kona EV 2 लाख रुपये
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
4 mins agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
4 hrs agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
6 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
7 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines