Diwali Discounts on Cars: देश में फेस्टिव सीजन की शुरुआत होने वाली है। बाजार अभी से सजने लगे हैं। ऑटो सेक्टर को इस बार काफी उमीदें हैं। अभी भी गाड़ियों का काफी स्टॉक क्लियर नहीं हुआ है जिसके चलते डिस्काउंट का सिलसिला बरकरार है। लेकिन अब फेस्टिव सीजन शुर हो रहा है तो ऐसे में कार कंपनियां ग्राहकों के लिए काफी अच्छे ऑफर्स और डिस्काउंट लेकर आई हैं। इस महीने (September) फॉक्सवैगन से लेकर हुंडई तक की कारों पर काफी तगड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है जिसका फायदा आप उठा सकते हैं। आइये जानते हैं किस कार पर मिल रहा है
Volkswagen Virtus
Volkswagen Virtus
इस महीने अगर आप Volkswagen की सेडान कार Virtus खरीदने जा रहे है तो इस कार पर पूरे 1.20 लाख रुपये तक का डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं। आपको बता दें कि यह डिस्काउंट केवल इस महीने के लिए यह लागू रहेगा। इसलिए जल्दी से इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। Virtus के फीचर्स की बात करे इसमें 1.0 और 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है। इसमें वो सभी जरूरी फीचर्स हैं जो डेली ड्राइविंग को बेहतर बना सकते हैं।
Honda City
होंडा सिटी अभी तक अपने सेगमेंट की सबसे सेडान कार मानी जाती है। इस कार पर इस महीने आप पूरे 1.14 लाख रुपये तक का डिस्काउंट पा सकते हैं। इस कार में 1.5L का पेट्रोल इंजन लगा है, इसके अलावा यह हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ आती है। इसमें कई अच्छे फीचर्स भी आपको मिल जाते हैं। 5 लोग इस कार में काफी आराम से बैठ सकते हैं। होंडा सिटी का सीधा मुकाबला हुंडई वर्ना और स्कोडा स्लाविया से होगा।
Honda Amaze
कॉम्पैक्ट सेडान कार सेगमेंट में होंडा अमेज खूब पसंद की जाती है। इस महीने इस कार को खरीदने पर आपकी कुल 1.12 लाख रुपये तक की बचत का मौका मिलेगा। इंजन की बात करें तो इस कर में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आती है। इस कार में मैनुअल या CVT ऑटोमैटिक के साथ जोड़ा गया है। होंडा अमेज में भी आपको कई अच्छे फीचर मिल जाते हैं। माना जा रहा है कि इस साल के अंत तक इसका फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च किया जा सकता है।
Hyundai Verna
मिड-साइज़ सेडान आर सेगमेंट में हुंडई वर्ना एक बेहतरीन कार के रूप में जानी जाती है। इस महीने इस कार पर कुल 50,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। Verna इस समय अपने सेगमेंट की की स्टाइलिश और फ्यूचरिस्टिक डिजाइन वाली कार है। इंजन की बात करें तो हुंडई वर्ना 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल या 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ आती है। इसमें ADAS जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कार में स्पेस की कोई कमी नहीं है।
फाइल फोटो
Hyundai Aura
कॉम्पैक्ट सेडान कारों की लिस्ट में हुंडई ऑरा यूथ को काफी पसंद आ रही है। इस महीने इस कार पर आपको पूरे 48,000 रुपये तक की बचत का मौका मिलेगा। इस कार का सीधा मुकाबला होंडा अमेज और मारुति डिजायर जैसी गाड़ियों से होगा। इन सभी ऑफर्स की अधिक जानकारी के लिए कार डीलरशिप से संपर्क करें।
यह भी पढ़ें: 51,000 कीमत, 150km की रेंज, 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर जो देंगे सबसे ज्यादा माइलेज
संबंधित खबरें
बाइक खरीदते समय BHP या Torque, किसे दें ज्यादा महत्व?
2 hrs agoकार का इलेक्ट्रिॉनिक पार्किंग ब्रेक क्या और कैसे काम करता है?
6 hrs agoत्योहारों पर घर लाना है नई बाइक? यहां देखें ये 5 शानदार ऑप्शन
8 hrs agoइस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
1 day agoRC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
3 days agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
3 days agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
3 days agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
4 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
4 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines