SUV Cars: भारतीय बाजार में SUV कारों के सेग्मेंट में कभी Hyundai Creta की तूती बोलती थी। फिर धीरे-धीरे Kia Seltos, Tata Harrier, Volkswagen Taigun, Skoda Kushaq आदि कारों ने अपनी जगह बनाई। लेकिन हाल ही में मार्केट में आई Maruti Suzuki Grand Vitara ने अब इन सबकी छुट्टी कर दी है।
कार की बुकिंग 1.20 लाख से ऊपर पहुंची
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कार की बुकिंग 1.20 लाख से ऊपर पहुंच गई है। इस धाकड़ SUV की कई माह की वेटिंग है। बावजूद इसके शोरुम में इसे लेने के लिए लोगों की लाइनें लगी हुई है। नई Maruti Suzuki Grand Vitara की कीमत 10.45 लाख रुपये से शुरू होकर 19.65 लाख रुपये एक्स शोरुम तक जाती है। आकर्षक लुक वाली यह 5 सीटर एसयूवी है। इसमें हाइब्रिड 1.5-लीटर का पेट्रोल इंजन है।
28 किलोमीटर प्रति लीटर है माइलेज
कार में सामने से क्रोम एम्बेलिश्ड ग्रिल इसे आकर्षक बनाती है। ग्रिल में LED DRLs दी गई हैं। टायरों में 17-इंच अलॉय व्हील और कनेक्टेड LED टेल लैंप्स हैं। बाजार में यह कार छह मोनो-टोन रंगों और तीन डुअल-टोन रंगों में उतारी गई है।Maruti Suzuki Grand Vitara में कंपनी 28 किलोमीटर प्रति लीटर माइलेज का दावा करती है। इसमें CNG वर्जन भी उपलब्ध है। यह एसयूवी 91 बीएचपी की पावर और 122 एनएम टॉर्क जेनरेट करती है। कार की लंबाई 4345 मिमी, चौड़ाई 1795 मिमी, ऊंचाई 1645 मिमी, व्हीलबेस 2600 मिमी, ग्राउंड क्लीयरेंस 210 मिमी, बूट स्पेस 260-310 लीटर और फ्यूल टैंक कैपिसिटी 45 लीटर है।
यह फीचर्स भी दिए गए हैं
- वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐपल कारप्ले
- 9.0 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
- पैनोरमिक सनरूफ
- वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर
- डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
- वेंटिलेटेड फ्रंट सीट
- 360 डिग्री पार्किंग कैमरा
- छह एयरबैग, ईएसपी, हिल होल्ड असिस्ट
- हिल डिसेंट कंट्रोल
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
4 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
6 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
9 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines