Rules For Selling an Old Car: राजधानी दिल्ली में हाल ही में लाल किले के पास एक चलती कार में हुए ब्लास्ट ने लोगों को झकझोर दिया. जांच में सामने आया कि जिस कार में धमाका हुआ, वह कई बार खरीदी-बेची गई थी. इससे एक बड़ा सवाल खड़ा होता है-अगर आप अपनी पुरानी कार बेचते हैं, तो क्या आप सुनिश्चित करते हैं कि अब वह कानूनी रूप से आपके नाम पर नहीं है? अगर नहीं, तो यह लापरवाही कभी भी आपके लिए बड़ी परेशानी बन सकती है. आइए जानते हैं कि पुरानी कार बेचते समय किन बातों का खास ध्यान रखना जरूरी है.
1. सारे डॉक्यूमेंट पूरे करें, सिर्फ बातों पर भरोसा न करें
कई बार लोग जल्दीबाजी में या भरोसे के चलते बिना कागज पूरे किए ही कार बेच देते हैं. यह सबसे बड़ी गलती होती है. आपको Form 29 और Form 30 जैसे जरूरी फॉर्म पूरी जानकारी के साथ भरने चाहिए और खरीदार से भी उस पर हस्ताक्षर करवाने चाहिए. यही दस्तावेज साबित करते हैं कि आपने कार की जिम्मेदारी कानूनी रूप से सौंप दी है.
2. खरीदार की पहचान की पूरी जांच करें
कार किसी को भी बेचने से पहले उसकी पहचान की पक्की जांच कर लें. खरीदार का आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, या पासपोर्ट जैसे सरकारी आईडी प्रूफ की कॉपी जरूर लें. इसके अलावा उसके पते का प्रमाण पत्र भी रखें. यह छोटा-सा कदम आपको भविष्य में बड़ी कानूनी दिक्कतों से बचा सकता है.
3. बिक्री का लिखित सबूत रखें
जब आप कार सौंपते हैं, तो सिर्फ पैसे लेने या देने का सबूत ही काफी नहीं है. एक डिलीवरी रिसीट तैयार करें, जिस पर खरीदार के साइन हों और यह साफ लिखा हो कि उसने कार और उससे जुड़े सभी कागज एक निश्चित तारीख को प्राप्त कर लिए हैं. इस तरह आपके पास कानूनी सबूत रहेगा कि गाड़ी आपकी जिम्मेदारी से बाहर हो चुकी है.
4. नाम ट्रांसफर की प्रक्रिया पर नजर रखें
कार की चाबी देने के बाद भी जिम्मेदारी खत्म नहीं होती. जब तक आरटीओ में नाम ट्रांसफर की प्रक्रिया पूरी न हो जाए, तब तक आप उसकी निगरानी करते रहें. हर कुछ दिनों में आरटीओ या खरीदार से स्टेटस पूछते रहें. ट्रांसफर पूरा होते ही उसका प्रमाण अपने पास जरूर रखें.
5. बीमा कंपनी को जरूर सूचित करें
कार बेचने के बाद अपनी बीमा कंपनी को इसकी जानकारी देना न भूलें. इससे आपके नाम पर जारी बीमा पॉलिसी रद्द हो जाएगी और नो क्लेम बोनस (NCB) को आप नए वाहन के लिए इस्तेमाल कर पाएंगे. साथ ही इससे यह भी सुनिश्चित होगा कि किसी दुर्घटना या अवैध गतिविधि में आपकी पुरानी कार का बीमा आपके नाम से न जुड़ा रहे.
6. सुरक्षा को हमेशा प्राथमिकता दें
कार बेचने से पहले और बिक्री की प्रक्रिया के दौरान अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें. खरीदार से हमेशा सार्वजनिक या सीसीटीवी निगरानी वाले स्थान पर मिलें. किसी विश्वसनीय व्यक्ति को अपने साथ रखें और अपने घर का पता साझा करने से बचें. टेस्ट ड्राइव देने से पहले खरीदार के ड्राइविंग लाइसेंस की जांच करें और खुद ड्राइव के दौरान साथ रहें.
7. भरोसे पर सौदा करें, लेकिन सबूतों के साथ
अगर आप किसी जानने वाले को कार बेच रहे हैं, तब भी जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी करें. किसी भी दस्तावेज पर साइन करने से पहले सभी जानकारी भर लें और खाली कागजों पर हस्ताक्षर कभी न करें. यह सुनिश्चित करें कि बिक्री की तारीख, ट्रांसफर की समय-सीमा और दोनों पक्षों के गवाह दस्तावेज में दर्ज हों.
8. भुगतान का तरीका सुरक्षित रखें
पेमेंट हमेशा बैंक ट्रांसफर या चेक के जरिए ही लें. नकद में लेन-देन करने से बचें, क्योंकि यह बाद में साबित करना मुश्किल हो सकता है. जब तक भुगतान की पुष्टि न हो जाए, कार की चाबी या दस्तावेज न सौंपें.
कार बेचने की प्रक्रिया सिर्फ पैसों का लेन-देन नहीं है, बल्कि कानूनी जिम्मेदारी का ट्रांसफर भी है. एक छोटी-सी लापरवाही आपको किसी अपराध, दुर्घटना या चालान में फंसा सकती है. इसलिए पुरानी कार बेचते समय हर कदम सोच-समझकर उठाएं- सुरक्षा, कागज और ट्रांसफर-तीनों में कोई कमी न छोड़ें.
ये भी पढ़ें- Delhi Car Blast: एक अलर्ट बचा सकता है आपकी जान, Android और iPhone में ऐसे ऑन करें Emergency Alerts
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
2 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
5 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
9 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines