हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

इंडिया से व्हीकल एक्सपोर्ट में आई गिरावट, जानें क्या है इसका कारण?

विज्ञापन
फाइल फोटो

Vehicle Export from India: वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में भारत से व्हीकल एक्सपोर्ट तकरीबन 28 फीसदी तक घट गया है। वीइकल मैन्युफैक्चरर्स के संगठन सियाम (SIAM) के आंकड़ों से यह पता चला है। सियाम के आंकड़ों के अनुसार पहली तिमाही में कुल 10,32,449 यूनिट्स वाहन का एक्सपोर्ट किया गया।

पैसेंजर वीइकल्स का कुल एक्सपोर्ट 5 फीसदी घटा

वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में 14,25,967 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया गया था। वहीं, आंकड़ें बताते हैं कि चालू वित्त वर्ष की तिमाही में पैसेंजर वीइकल्स का कुल एक्सपोर्ट 5 फीसदी घटकर 1,52,156 यूनिट रह गया। वहीं, पिछले साल तिमाही में यह आंकड़ा 1,60,116 यूनिट रहा था।

विकासशील देशों में मौद्रिक संकट है कारण

सियाम के मुताबिक अफ्रीका और अन्य विकासशील देशों में मौद्रिक संकट के कारण भारत के वाहन निर्यात में कुछ गिरावट देखी गई है। सियाम के अनुसार वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में सभी वीइकल सेगमेंट में एक्सपोर्ट घटा है।

व्हीकल एक्सपोर्ट में मारुति सुजुकी सबसे आगे

व्हीकल एक्सपोर्ट में मारुति सुजुकी इंडिया सबसे आगे रही। बीते अप्रैल से जून तक मारुति ने 62,857 यूनिट का एक्सपोर्ट किया। जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह 68,987 था। इसी तरह हुंडई मोटर इंडिया ने इस वित्त वर्ष में 35,100 यूनिट्स को एक्सपोर्ट किया था। पिछले साल इस यह आंकड़ा 34,520 यूनिट था। किआ इंडिया 22,511 यूनिट के एक्सपोर्ट के साथ तीसरे नंबर पर रही। पिछले वित्त वर्ष की जून तिमाही में कंपनी ने 21,459 वाहनों का निर्यात किया था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें