हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

SUV और 4x4 ड्राइवर्स के लिए खुशखबरी, कॉन्टिनेंटल का नया ऑफ-रोड टायर CrossContact A/T2 भारत में लॉन्च 

अगर आपकी SUV या 4×4 सिर्फ शहर तक सीमित नहीं है और आप ऑफ-रोड एडवेंचर का असली मजा लेना चाहते हैं, तो Continental की यह नई पेशकश आपके लिए गेमचेंजर साबित हो सकती है. कंपनी ने भारत में अपना नया CrossContact A/T2 टायर लॉन्च कर दिया है, जिसे खास भारतीय सड़कों और कठिन रास्तों के लिए तैयार किया गया है.

विज्ञापन
भारत में लॉन्च हुआ Continental CrossContact A/T.

Continental Offroad CrossContact At2 tyre Launched: अगर आप SUV या 4×4 गाड़ी से पहाड़ों, कच्चे रास्तों या लंबी रोड ट्रिप पर निकलना पसंद करते हैं, तो यह खबर आपके लिए खास है. ग्लोबल टायर कंपनी Continental ने भारत में अपना नया ऑल-टेरेन टायर CrossContact A/T2 लॉन्च कर दिया है. इस टायर को खास तौर पर भारतीय सड़कों और ऑफ-रोड कंडीशन्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, ताकि हर तरह के रास्ते पर भरोसेमंद परफॉर्मेंस मिल सके. आज 21 जनवरी को Continental Tires ने गोवा के Dot Goa 4X4 में एक खास Track Day इवेंट के साथ CrossContact A/T2 को भारत में लॉन्च किया. इस लॉन्च के साथ भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है, जहां यह नया जनरेशन ऑल-टेरेन टायर सबसे पहले पेश किया गया है. 

भारतीय बाजार पर कंपनी का फोकस

इस लॉन्च के जरिए Continental ने साफ कर दिया है कि वह भारतीय बाजार को लेकर गंभीर है. कंपनी के मुताबिक भारत में 4×4 और SUV सेगमेंट तेजी से बढ़ रहा है और लोग एडवेंचर ड्राइव व लॉन्ग ड्राइव की तरफ ज्यादा आकर्षित हो रहे हैं. इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए CrossContact A/T2 को भारत में पेश किया गया है.

SUV और 4×4 के लिए खास डिजाइन

विज्ञापन

CrossContact A/T2 को खास तौर पर SUV और 4×4 गाड़ियों के लिए तैयार किया गया है. यह टायर ऑफ-रोड मजबूती के साथ-साथ ऑन-रोड ड्राइविंग में भी आराम और स्टेबिलिटी देता है. यानी शहर की सड़कों से लेकर मुश्किल ऑफ-रोड ट्रेल तक, हर जगह यह टायर भरोसा देता है.

CrossContact A/T2 की खास तकनीक

विज्ञापन

इस टायर में कई एडवांस टेक्नोलॉजी दी गई हैं. BlackPaw कंपाउंड की मदद से यह टायर गर्म, ठंडे, सूखे और गीले मौसम में बेहतर ग्रिप बनाए रखता है. Self-Cleaning Shoulder डिजाइन कीचड़, पत्थर और गंदगी को खुद बाहर निकाल देता है. Rigid Tread Block Geometry पानी में फिसलने के खतरे को कम करता है और ब्रेकिंग को बेहतर बनाता है. वहीं Reinforced Sidewalls टायर को कट और नुकसान से बचाकर लंबी उम्र देते हैं.

कहां और किन साइज में मिलेगा टायर

विज्ञापन

Continental CrossContact A/T2 देशभर में कंपनी के अधिकृत डीलरशिप और 200 से ज्यादा ब्रांड स्टोर्स पर उपलब्ध है. यह टायर 215/70 R15 से लेकर 285/60 R18 तक के अलग-अलग साइज में मिलेगा, जिससे यह कई SUV और 4×4 मॉडल्स के लिए फिट बैठता है.

ये भी पढ़ें- कार खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, अब मिलेगा असली माइलेज टेस्टिंग, सरकार ला रही नया नियम

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola