Citroen eC3 Fails in crash test: फ्रांस कार निर्माता कंपनी सिट्रोएन की इलेक्ट्रिक कार Citroen eC3 सेफ्टी के मामले में फ्लॉप साबित हो गई है। Global NCAP के क्रैश टेस्ट में इस कार को जीरो रेटिंग मिली है जोकि वाकई हैरान कर देने वाली है। तमाल सेफ्टी फीचर्स होने के बावजूद भी यह कार आपको सेफ्टी देने में सफल नहीं होगी। यानी कंपनी के बड़े-बड़े फेल हो गये हैं। भारत में इस इलेक्ट्रिक कार की बिक्री होती है। इस कार की कीमत 12.69 लाख रुपये से शुरू होती है।
Citroen eC3 को मिली जीरो रेटिंग मिली
हाल ही में हुए Global NCAP के क्रैश टेस्ट में इलेक्ट्रिक कार eC3 फेल हो गई है। इसे जीरो स्टार रेटिंग मिली है, यानी इसमें वयस्क और बच्चे बिलकुल भी सेफ नहीं हैं। टेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक एडल्ट सेफ्टी में इसे जीरो और बच्चों की सेफ्टी में इस कार को एक स्टार मिला है। बड़ी बात ये है कि जिस कार को टेस्ट किया गया था वो भारत में ही बनी है। एडल्ट सेफ्टी में 34 में से सिर्फ 20.86 पाइंट मिले हैं। जबकि बच्चों की सेफ्टी में इस कार को 49 में से 10.55 अंक मिले। टेस्ट किये गये मॉडल में 2 एयर बैग्स दिए गये थे।
320 किलोमीटर की देती है रेंज
Citroen eC3 में 29.2 kWh बैट्री पैक का इस्तेमाल किया गया है, फुल चार्ज में यह 320 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज ऑफर करती है। कार को 57 bhp पावर और 143 Nm टॉर्क मिलेगा। इसकी टॉप स्पीड 107 किलोमीटर प्रति घंटा है। फीचर्स की बात करें तो इस कार में 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है। और यह एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करता है। इसमें 35 कनेक्टेड कार फीचर्स भी मिलते हैं। इसके अलावा एडजस्टेबल सीट्स, 4 स्पीकर ऑडियो सिस्टम, एयरबैग्स, ABS के साथ EBD जैसे फीचर्स हैं।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
2 hrs agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
4 hrs agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
23 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
1 day agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
1 day agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
2 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
2 days agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines