Citroen C3 Aircross: सिट्रोएन की नई कार C3 Aircross अक्टूबर 2023 में लॉन्च होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी 15 सितंबर 2023 से इसकी बुकिंग लेना शुरू कर सकती है। हालांकि कंपनी ने अभी बुकिंग अमाउंट के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है। इस स्टाइलिश कार में 511-लीटर का बड़ा बूट स्पेस दिया जाएगा।
6 एयरबैग और रियर पार्किंग सेंसर
Citroen C3 Aircross में सेफ्टी का खासा ध्यान रखा गया है। इसमें आगे और पीछे कुल 6 एयरबैग और रियर पार्किंग सेंसर दिए गए हैं। यह बाजार में मौजूद Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Suzuki Grand Vitara और Toyota Hyryder के टक्कर की कार है।
7 सीटर कार
कार में 110 bhp की हाई पावर मिलेगी। Citroen C3 Aircross में 10 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। कंपनी की यह 7 सीटर कार है, जिसमें टर्बों इंजन का भी ऑप्शन मिलेगा। यह कार 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ मिलेगी। अनुमान है कि यह कार शुरुआती कीमत 10 लाख से 15 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगी। इसमें 18.50 km/l की माइलेज होगी। हालांकि कंपनी ने इसकी कीमत और पावरट्रेन के बारे में अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
200 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस
इस कार में 190 Nm का टॉर्क पीक टॉर्क जेनरेट होगा। कंपनी की इस धाकड़ एसयूवी में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी, स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। Citroen C3 Aircross में 200 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है, जिससे इसे सड़क पर कंट्रोल करना आसान है। कार में 45 लीटर का फ्यूल टैंक होगा, जो एक बार फुल होने में करीब 832 km तक चलेगा।
बिग साइज कार में रियर व्यू कैमरा
Citroen C3 Aircross कार की लंबाई 4.3 मीटर होगी। यह कार हिल होल्ड असिस्ट और एयर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे सेफ्टी फीचर्स के साथ पेश की जाएगी। इस बिग साइज कार में रियर व्यू कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन दिया गया है।
6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन
कंपनी की इस एसयूवी कार में 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ट्रांसमिशन मिलेगा। इसमें एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम है। जिससे अचानक ब्रेक लगाने की स्थिति में पहियों को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। कार में 5 सीट का भी ऑप्शन मिलता है। इस कार में रियर सीट पर रूफ माउंटेड एसी वेंट जैसा लग्जरी फीचर है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
8 hrs agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
1 day agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
1 day agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 day agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
2 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
2 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
2 days agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
3 days agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
3 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines