Cheapest Safe Helmet under 1000: टू-व्हीलर्स चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनना जरूरी है। हेलमेट को आप सिर्फ चालान से बचने के लिए इस्तेमाल ना करें। हेलमेट की क्या वैल्यू है आपकी लाइफ में ? यह समझना बेहद जरूरी है। एक्सीडेंट के दौरान सिर पर लगने वाली चोटों से हेलमेट ही आपको सुरक्षित रखता है।
अक्सर लोग बाइक तो लाख रुपये की खरीद लेते हैं लेकिन हेलमेट वो 300-400 रुपये वाला खरीदते हैं और इस तरह के हेलमेट सिर्फ चालान से ही बचा सकते हैं। ऐसे में यहां हम आपके लिए ओरिजिनल ISI हेलमेट के बेस्ट ऑप्शन की जानकारी लेकर आये हैं जिनकी कीमत 1000 रुपये से भी कम है और ये आपके सिर को पूरी सेफ्टी भी देते हैं…
Steelbird SBH-34 (971 रुपये)
Steelbird ब्रांड का SBH-34 हेलमेट आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। यह एक बजट फ्रेंडली फुल फेस ISI हेलमेट है जो आपके सिर को भी पूरी सेफ्टी देता है। यह सिंपल डिजाइन में आता है। यह हाई क्वालिटी मटिरियल से बना है। इसमें लगा वाइजर बेहद प्रीमियम है और बेहतर विजिबिलिटी देता है।
इस हेलमेट का इसका वजन 900 ग्राम है। पूरा दिन पहनने के बाद भी आपको हैवी फील नहीं होगा। यह हेलमेट M और L साइज़ में मिलता है। अमेजन इंडिया पर इसकी कीमत 971 रूपये है।
Vega Cliff (कीमत: 699 रुपये)
Vega के हेलमेट भी अच्छे होते हैं। कंपनी का फुल फेस Cliff CLF-LK-M हेलमेट आपके लिए अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। यह एक ISI मार्क हेलमेट है और इसका डिजाइन थोड़ा स्पोर्टी है। इस हेलमेट का वजन 1250 ग्राम है। इसे पहनते समय कोई खास दिक्कत नहीं होती।
शुरू में यह हेलमेट भले ही आपको टाईट लगे पर कुछ समय बाद यह बढ़िया फ़ील देगा। इस हेलमेट में हाई क्वालिटी फील की जा सकती है साथ ही इसका वाईजर काफी प्रीमियम है। अमेजन इंडिया पर इस हेलमेट की कीमत 819 रुपये है।
Studds Chrome Eco (746 रुपये)
स्टड्स के हेलमेट भी काफी समय से मार्केट में अपनी पकड़ बनाये हुए है। कंपनी ने बजट सेगमेंट से लेकर प्रीमियम सेगमेंट में कई हेलमेट पेश किये हैं। कंपनी का क्रोम इको एक फुल फेस हेलमेट है। इस हेलमेट का वजन 950 ग्राम है। यह हेलमेट बहुत भारी नहीं लगता।
इसका डिजाइन सिंपल है। इसमें हाई क्वालिटी मटिरियल का इस्तेमाल किया गया है। सेफ्टी के लिए इसमें सुरक्षा के लिए तुरंत अलग होने वाला चिनस्ट्रैप मैकेनिज्म दिया है। इसमें पॉलीकार्बोनेट वाइज़र लगा है जोकि स्क्रैच से भी बचाता है। यह हेलमेट 600mm साइज़ में आपको मिलेगा। अमेजन पर इस हेलमेट की कीमत 799 रुपये है।
यह भी पढ़ें: ये हैं भारत की फुल पैसा वसूल SUVs, कीमत 6.12 लाख से शुरू
संबंधित खबरें
टूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
2 hrs agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
4 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
6 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
2 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines