Hyundai Ioniq 5 EV: Hyundai Ioniq 5 EV अब भारतीय बाजार में आने के लिए तैयार है। Hyundai Motor India ने मंगलवार को इस बात की घोषणा की है। लंबे समय से कार लवर Hyundai Ioniq 5 का इंतजार कर रहे थे। यह कंपनी की भारत में लॉन्च होने वाली दूसरी इलेक्ट्रिक वाहन (EV) कार होगी। कंपनी के मुताबिक 20 दिसंबर से इसकी बुकिंग शुरू होगी।
और पढ़िए – आधी से भी कम कीमत पर खरीदें मारूति और महिन्द्रा की ये कारें, जानिए क्या है ऑफर
Hyundai Ioniq 5 से पहले भारतीय बाजार में कंपनी की कार Kona पहले से EV सेक्शन में उपलब्ध है। कई पश्चिमी देशों में Hyundai Ioniq 5 पहले की बिक्री शुरू हो चुकी है। मोबिलिटी स्पेस और में इसका ऑल-इलेक्ट्रिक पुश और ई-जीएमपी या इलेक्ट्रिक ग्लोबल मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म आर्किटेक्चर इसकी खूबी है।
कार में यह सब
कंपनी के मुताबिक Ioniq 5 को दो बैटरी पैक दिए जाएंगे। इसमतें RWD या AWD कॉन्फ़िगरेशन दोनों में 58 kWh और 72.6 kWh बैटरी पैक हैं। हुंडई मोटर के एमडी और सीईओ उनसू किम ने कहा, “हुंडई इओनीक 5 के साथ, हम ग्राहकों के अनुभव को सरल परिवहन से परे ले जा रहे हैं, ग्राहक अब गतिशीलता के एक नए क्षेत्र का अनुभव कर सकते हैं, जो उनकी जीवन शैली के साथ सहजता से जुड़ता है, हर पल को संजोने का अवसर बनाता है।”
और पढ़िए – Mclaren ने लॉन्च की भारत में सबसे महंगी कार, कीमत इतनी कि खरीद लेंगे कई Fortuner!
18 मिनट में चार्ज होगी
जानकारी के मुताबिक Hyundai Ioniq 5 की रेंज बैटरी पैक पर निर्भर करती है। छोटे 58 kWh बैटरी पैक के साथ Ioniq 5 लगभग 385 किलोमीटर तक जाने की क्षमता रखती है। वहीं, 72.6 kWh बैटरी पैक के साथ यह लगभग 480 किलोमीटर तक चलती है। कार में 350 kW DC फास्ट चार्जर है। बैटरी पैक को 18 मिनट में 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। फिलहाल भारत में इसकी कीमत कितनी रखी जाएगी और यहां भारतीय बाजार में इसमें कौन सा बैटरी पैक पेश किया जाएगा इस बात का खुलासा कंपनी ने नहीं किया है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
15 hrs agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
18 hrs agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
21 hrs agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
22 hrs agoHonda की कारों पर ऑफर ही ऑफर, Elevate से Amaze तक हुई इतनी सस्ती!
1 day agoस्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
1 day agoCNG कार में गैस भरवाते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
1 day agoनई Honda Elevate भारत में लॉन्च, मिले धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत
2 days agoनई Skoda Slavia हुई लॉन्च, जानें हर वेरिएंट की कीमत और फीचर्स
2 days agoनई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines