Cars under 10 lakhs details in hindi: कार बायर्स किफायती कीमत की कार चाहते हैं। लोग ऐसी गाड़ियों को ज्यादा पसंद करते हैं जो हाई माइलेज देती हों। बाजार में 10 लाख रुपये तक एक्स शोरूम प्राइस पर कई जबरदस्त गाड़ियां आती हैं। इनमें हैचबैक, एसयूवी और सेडान हर सेगमेंट की कारें मौजूद हैं। आइए आपको इस खबर में ऐसी ही कुछ गाड़ियों के फीचर्स के बारे में बताते हैं, जिससे आपको अपनी मनपसंद कार चुनने में मदद मिल सके।
नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें Tata Nexon
Tata Nexon
इस शानदार कार का बेस मॉडल 8.10 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है। टाटा की इस जबरदस्त कार में 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। कार में छह एयरबैग और टू स्पोक स्टीयरिंग व्हील मिलता है। इस कार में 11 वेरिएंट हैं। कार में इलेक्ट्रिक सनरूफ का भी ऑप्शन मिलता है। नवंबर 2023 में इस कार की 1496 यूनिट्स की सेल हुई है।
नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें Maruti Brezza
Maruti Brezza
यह 5 सीटर कार है, जिसके अलग-अलग मॉडल में कंपनी 17.38 से लेकर 25.51 kmpl तक की माइलेज मिलने का दावा करती है। कार शुरुआती कीमत 8.29 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। इस एसयूवी कार में सीएनजी और पेट्रोल दोनों इंजन ऑप्शन मिलते हैं। इस कार में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन दिए गए हैं।
नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें Maruti Ciaz
Maruti Ciaz
यह कार 1462 cc इंजन के साथ आती है। इसमें पेट्रोल इंजन मिलता है और बड़ी फैमिली के लिए 510 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। कार का बेस मॉडल 9.30 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में मिलता है। कंपनी अपनी इस कार में 10 कलर ऑफर कर रही है। यह कार अधिकतम 20.65 kmpl की माइलेज देती है।
नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें Citroen C3 Aircross
Citroen C3 Aircross
यह कार शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। इस एसयूवी कार में 5 और 7 सीट दोनों ऑप्शन अवेलेबल हैं। इस बिग साइज कार में 1199 cc पेट्रोल इंजन मिलता है।
नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें Tata Tiago EV
Tata Tiago EV
यह ईवी कार है, जिसमें 19.2 kWh और 24 kWh दो बैटरी पैक का ऑप्शन मिलता है। इस कार का बेस मॉडल 8.69 लाख रुपये एक्स शोरूम और टॉप मॉडल 12.04 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में मिलता है। बाजार में इसके चार वेरिएंट XE, XT, XZ+ और XZ+Tech Lux आते हैं। Tata Tiago EV मैक्सिमम 315 km की ड्राइविंग रेंज देती है।
नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें Mahindra Bolero Neo
Mahindra Bolero Neo
कार शुरुआती कीमत 9.64 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। इस धाकड़ कार में 1.5 लीटर का इंजन दिया गया है। इस कार का पावरफुल इंजन 100 bhp की हाई पावर और 260 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।
नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें Hyundai i20 N Line
Hyundai i20 N Line
इस कार का फ्रंट स्पोर्ट्स लुक में मिलता है। यह कार मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन के साथ आती है। कार का बेस मॉडल 9.99 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में ऑफर किया जा रहा है। यह कार पेट्रोल वर्जन में ऑफर की जा रही है।
नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें Mahindra XUV300
Mahindra XUV300
इस कार को Global NCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग प्राप्त है। यह कार 9.31 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में मिलती है। इसमें 1197 का पेट्रोल इंजन दिया गाया है।
नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें Maruti Ertiga
Maruti Ertiga
यह सात सीटर कार है, इसमें दो ट्रांसमिशन मिलते हैं। इस का का बेस मॉडल 8.64 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलता है। यह कार 26.11 kmpl की माइलेज देती है।
नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें Mahindra Bolero
Mahindra Bolero
इस एसयूवी कार में 1493 cc का डीजल इंजन मिलता है। कार में मैनुअल ट्रांसमिशन ऑफर किया जा रहा है। यह कार 9.80 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में मिलती है।
संबंधित खबरें
कार खरीदते समय दिया 1% टैक्स ऐसे मिलेगा वापस, ITR में करना होगा बस ये काम
16 hrs ago6 लाख रुपये से कम में खरीदें ऑटोमैटिक कार! ये हैं 5 सस्ते ऑप्शन
20 hrs agoTata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
2 days agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
2 days agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
2 days agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
2 days ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
4 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
4 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
4 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines