Cars Safety Features: कार लेते हुए हम उसमें सेफ्टी फीचर्स के बारे में काफी कंसर्न रहते हैं। एयरबैग के अलावा कार में ADAS,ABS और ESC जैसे कई सेफ्टी फीचर्स होते हैं जो सड़क हादसे से बचाने में मददगार हैं। ये सेफ्टी फीचर्स किसी अनहोनी होने पर हमें अधिक चोटिल होने से बचाते हैं। आइए आपको यह फीचर्स कैसे काम करते हैं और इनके क्या फायदे हैं इस बारे में बताते हैं।
ये ड्राइवर को अलर्ट करता है
पहले बात एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंट सिस्टम (ADAS) की। यह टेक्नोलॉजी रडार, कैमरा, सेंसर्स पर काम करती है। दरअसल, ADAS से कार सड़क पर चलते समय खुद ही किसी खतरे, वाहन, वस्तु या व्यक्ति की मौजूदगी को भांप लेती है। इसके बाद ये ड्राइवर को अलर्ट भी करती है जिससे हादसों को टालने में मदद मिलती है।
सड़क हादसे से बचाने में मददगार
ADAS कार में ड्राइव करते समय अगर किसी कारण से आपका ध्यान भटक गया। ध्यान भटकने के कारण अगर आपकी कार दूसरी लेन में जाती है या फिर आपकी कार के सामने कोई दूसरी कार, व्यक्ति आ जाता है तो ऐसी कंडीशन में ये फीचर आपको अलर्ट कर हादसे से बचाने में मदद करता है। यह सड़क हादसे से बचाने में मददगार है।
ABS के फायदे
एबीएस सिस्टम व्हील सेंसर से चलता है। जो सड़क की कठोर स्थितियों को महसूस करते हैं एबीएस को सक्रिय कर देते हैं। इसमें हादसे के दौरान अचानक ब्रेक लगाने पर चालक को सामान्य ब्रेकिंग सिस्टम से वाहन को कंट्रोल करने का अधिक समय मिल जाता है। सेंसर से एंटी-लॉक ब्रेक ऑटोमेटिक रूप से ऐसा शुरू हो जाते हैं। ब्रेक लगाने पर जब वाहन के पहिए लॉक हो जाते हैं, तो वाहन के सड़क की सतह पर खतरनाक तरीके से फिसलने की (खासकर गीली सतह पर) संभावना होती है।
क्या है ईएससी
जब कार किसी टर्न या ऐसी स्थिति में हो जब चालक का कंट्रोल उस पर खत्म हो जाए तो ईएससी वाहन को कंट्रोल करने में मदद करता है। यह सेंसर पर काम करता है। जब आप कार चला रहे होते हैं और उसे अचानक मोड़ देते हैं या अचानक ब्रेक लगते हैं तो ESC कार के अलग-अलग पहियों पर एक सामान ब्रेक न लगाकर, जरुरत के मुताबिक कम ज्यादा ब्रेक लगाकर उसे फिसलने से बचा लेता है। जैसे ही राइडर कार को स्टार्ट कर के कहीं के लिए निकलता है ये फीचर एक्टिव हो जाता है। यह स्पीड सेंसर के जरिये कार की स्पीड और स्टीयरिंग की निगरानी करता है। जब कार कंट्रोल खोने लगती है तो यह उसे कंट्रोल करना स्टार्ट कर देता है।
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
12 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
13 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
16 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
18 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
20 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines