Tyres can be damaged:हर गाड़ी के लिए सबसे अहम् पार्ट होते हैं। टायर्स के बिना गाड़ी एक इंच भी नहीं खिसक सकती। रोज टायर्स अच्छे-बुरे रास्तों पर चलते हैं। वैसे कहा जाता है कि टायर की लाइफ 3-5 साल की होती है। लेकिन अक्सर लोग कुछ ऐसी गलतियां करते हैं कि टायर की लाइफ समय से पहले कम हो जाती है। इतना ही नहीं खराब टायर्स से गाड़ी की परफॉरमेंस भी खराब होने लगती है। कई बार बीच सफर में आपको ब्रेक डाउन का भी शिकार होना पड़ता है। लेकिन कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखा जाये तो टायर्स की ना सिर्फ लाइफ बढ़ जाएगी साथ ही गाड़ी की भी परफॉरमेंस में कोई कमी नहीं आएगी।
ऐसे बढ़ेगी टायर्स की लाइफ
अगर आप रोजा पानी गाड़ी से 50 किलोमीटर या इससे ज्यादा की दूरी तय करते हैं तो आपको हफ्ते में 2 बार सभी टायर्स में एयर प्रेशर चेक करने की जरूरत है। लेकिन अगर आप हैवी लोड लेकर चलते हैं तो आपको ये काम हफ्ते में 3 बार करना चाहिए। याद हवा उतनी ही भरवानी चाहिए जितनी कंपनी ने बताई है। हवा का सही दबाव टायर्स को ठीक रखने के साथ माइलेज को भी बढ़ाता है।
पार्किंग का सही तरीका
अपनी गाड़ी को छाया के नीचे पार्क करें और कभी भी सीधी धूप में ना रखें। क्योंकि तेज गर्मी से रबर की लाइफ कम होने लगती है और ये फिर जल्दी घिसने लेट हैं जिसकी वजह से फटने की प्रक्रिया को तेज हो जाती है। इतना ही नहीं ज्यादा देर धूप में रहने से टायर की उम्र कम हो जाती है।
ब्रेकिंग में हो सावधानी
कार हो या बाइक, एकदम से स्पीड बढ़ाने और तेजी से ब्रेक लगाने पर टायर की लाइफ कम होती है और टायर्स जल्दी घिसना भी शुरू हो जाता है , जिससे यह कम समय चलेंगे। इसलिए, तेजी से ब्रेक लगाने से बचें, ऐसा करने से टायर्स की लाइफ बढ़ती है।
खराब रास्तों पर जानें से बचें
खराब और क्षतिग्रस्त सड़क पर गाड़ी चलाने से भी टायर जल्दी खराब हो जाते हैं। ऐसे में अच्छी सड़क का ही उपयोग करें। कुछ लोग शार्टकट का इस्तेमाल करते हैं जिसकी वजह से गाड़ी को अक्सर खराब रोड्स का सामना करना पड़ता है। ऐसा करने से टायर की लाइफ तेजी से कम होती है।
एलाइनमेंट है जरूरी
समय पर गाड़ी का व्हील एलाइनमेंट जरूरी है क्योंकि अगर इसके खराब होने से भी टायर जल्दी घिस जाते हैं। इसकी जांच करें और खराबी मिलने पर इसे दुरुस्त करा लें। टायर के जल्दी घसने का सबसे बड़ा कारण खराब एलाइनमेंट को ही माना जाता है।
यह भी पढ़ें: इस सस्ती 7 सीटर कार की दिवाली पर हुई रिकॉर्ड बिक्री, 27km का माइलेज और कीमत 5.33 लाख से शुरू
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
22 hrs agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
1 day agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
1 day agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
1 day agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
2 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
2 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
2 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
2 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
3 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines