Car Winter Care Tips: सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है। आने वाले दिनों में कोहरा बढ़ेगा, जिससे सड़कों पर कार चलाने में परेशानी होगी। अकसर हमारी कार के विंडस्क्रीन पर धुंध जम जाती है। दृश्यता साफ नहीं होने से सड़क हादसे का खतरा रहता है। नोएडा में एक नामी कार कंपनी में सर्विस मैनेजर आकाश चौधरी के मुताबिक कार के विंडस्क्रीन से धुंध को हाथ से पोंछने की बजाए कार के क्लाइमेट कंट्रोल का ऑप्शन चुनें। यहां बता दें कि विंडस्क्रीन पर जमी धुंध पोंछने से शीशे पर लकीरें आने का खतरा रहता है।
नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें कार विंडस्क्रीन से धुंध हटाने के बारे में टिप्स
कार केबीन के अंदर का तापमान बाहर के मुकाबले गर्म
कार एक्सपर्ट के अनुसार क्लाइमेट कंट्रोल के फीचर के अलावा राइडर खिड़की को थोड़ा खोल कर भी धुंध से निजात पा सकते हैं। अगर खिड़की खोलकर कार नहीं चलाना चाहते तो कार का एसी ऑन कर लें। दरअसल, ठंड में कार केबीन के अंदर का तापमान बाहर के मुकाबले गर्म होता है। ऐसे में जब हवा विंडशील्ड से टकराती है तो उस पर भाप जमा हो जाती है। अगर हम कार की खिड़की को मामूली खोलकर कार चलाते है तो तापमान नियंत्रित रहता है।
नीचे दी वीडियो पर क्लिक कर देखें कार विंडस्क्रीन से धुंध हटाने के बारे में टिप्स
डीफ्रॉस्ट सेटिंग्स पर स्विच करें
सर्दियों में विंडस्क्रीन पर धुंध जम जाने पर कार के एसी का प्रयोग करें। इससे तापमान को कंट्रोल करने और धुंध हटाने में मदद मिलेगी। इस सब के अलावा आजकल गाड़ियों में क्लाइमेट कंट्रोल का फीचर आने लगा है। इस फीचर का यूज कर डीफ्रॉस्ट सेटिंग्स पर स्विच करें। एसी ऑटोमैटिक रूप से शुरू हो जाएगा। अलग-अलग गाड़ियां में फ्रंट, रियर डिफॉगिंग का ऑप्शन होता है। जिससे धुंध हटाने में मदद मिलेगी। कार एक्सपर्ट कहते हैं कि क्लाइमेट कंट्रोल का फीचर यूज करते हुए हमें इंजन के टेंपरेचर का भी ध्यान रखना है। यह करीब 90 डिग्री सेल्सियस तक रहना चाहिए। टेंपरेचर मेंटेन रखने से विंडस्क्रीन पर से धुंध हट जाएगी।
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
9 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
12 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
16 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines