Car Tyre Pressure: गर्मी में कार टायर प्रेशर कितना होना चाहिए। हर कार चलाने वाले के मन में यह सवाल उठता है। हवा भरने वालों को भी इस बारे में पूरी जानकारी नहीं होती। आइए आपको बताते हैं कि एक स्पोर्ट्स कार और सामान्य कार में टायर का प्रेशर अलग क्यों होना चाहिए।
नाइट्रोजन सामान्य हवा के मुकाबले टायर को ठंडा करती है
कार के टायर में साधारण हवा या नाइट्रोजन कोई सी भी हवा भरवाएं बस इनका प्रेशर सही होना जरूरी है। वैसे एक्सपर्ट गर्मियों में नाइट्रोजन को सही बताते हैं। क्योंकि टायर चलते हुए जब वह घर्षण से गर्म हो जाते है तो नाइट्रोजन सामान्य हवा के मुकाबले उसे ठंडा रखने में मदद करती है।
टायर प्रेशर मैनुअल को करें फॉलो
गर्मी के मौसम में हमें टायर के प्रेशर की समय-समय पर जांच करवानी चाहिए। इस मौसम में हवा अधिक फैलती है। जिससे टायर फटने की संभावना बढ़ जाती है और इससे एक्सीडेंट होने का खतरा है। गर्मी के दिनों में 28 से 34 psi का प्रेशर सही माना जाता है। कार के साथ टायर प्रेशर का मैनुअल दिया जाता है। जिसे हमें फॉलो करना चाहिए। स्पोर्ट्स कारों के लिए 40 PSI प्रेशर लेवल सही बताया जाता है।
ओवरलोडिंग से टायर फटने का खतरा
जानकारी के मुताबिक गर्मी के मौसम में कार की बूट में अधिक सामान लेकर आवाजाही से बचना चाहिए। अधिक वजन से कार के टायरों पर प्रेशर बनता है। यह अधिक गर्म हो जाते हैं। जिससे इनके फटने का खतरा बना रहता है। वहीं, ओवरलोडिंग से कार की माइलेज भी कम होती है। अधिक वजन से टायर भी जल्दी घिसते हैं।
टायर रोटेशन है बेहतर विकल्प
लंबी दूरी के सफर पर जाने से पहले टायर का अलाइंमेंट जरूर चेक करवा लें। आगे के टायरों पर अधिक दबाव रहता है, जिसके चलते यह जल्दी घिस जाते हैं। इन्हें रोटेट करवा लेना चाहिए। यानी आगे के टायर पीछे और पीछे के टायर आगे करवा लेने चाहिए। बाजार में आजकल कई टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम भी आ गए हैं। जिनकी मदद से आप कार के टायर का प्रेशर चेक कर सकते है।
संबंधित खबरें
जानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
15 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
17 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
19 hrs agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
1 day agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines