Car Care Tips: गर्मी में अकसर कार की परफॉर्मेंस खराब हो जाती है। भीषण गर्मी पड़ने पर ईंधन की खपत बढ़ जाती है। कार का इंजन अधिक गर्म होने, उसमें से बदबू आने जैसी शिकायत रहती है। अगर कार का इंजन अधिक गर्म हो जाए तो वह राह चलते कभी भह बंद हो सकती है। इसके लिए हमें गर्मियों में हमें कार में दो चीज कूलेंट और रेडिएटर की जांच करवा लेनी चाहिए।
रेडिएटर का फैन ठीक से काम करना चाहिए
कार चलते हुए उसका इंजन थोड़ा गर्म हो जाता है, यह एक सामान्य बात है। लेकिन अगर कार ज्यादा हीट हो रही है तो इससे पहले की कार की सर्विस पर आपकी जेब अधिक ढीली हो आप कार के कूलेंट और रेडिएटर की समय से जांच करवा लें। हमें मैकेनिक से रेडिएटर में लगे फैन की नियमित जांच करवानी चाहिए। रेडिएटर का फैन ठीक से काम करना चाहिए।
और पढ़िए – Hyundai की बड़ी शुरुआत, लूनर एक्सप्लोरेशन मोबिलिटी रोवर के प्रारंभिक विकास मोड का निर्माण शुरू
car coolant
कूलेंट इंजन में जंग लगने से भी बचाता है
कार में कूलेंट इंजन को ठंडा रखने का काम करता है। पर्याप्त मात्रा में कूलेंट होने पर कार ज्यादा चलने पर भी इंजन ठंडा रहता है। इसके अलावा कूलेंट इंजन में जंग लगने से भी बचाता है। इंजन में पुराने एंटी फ्रीज के अवशेषों को हटाता है।
क्या है कूलेंट और कैसे करें जांच
कूलेंट एक तरह का ऑयल होता है। यह देखने में हरे रंग का होता है। कूलेंट कम होने पर कार हीट होगी और लंबे समय ऐसा होने पर पहले इंजन के पार्ट्स धीरे-धीरे खराब होने शुरू होंगे। फिर इंजन भी बंद होने या सीज होने की समस्या हो सकती है। कार में कूलेंट की मात्रा चेक करना के लिए स्पीडोमीटर कंसोल में कार के टेंपरेचर को देखें। अगर यह ज्यादा कूल और हॉट के बीच में है तो यानि पोजीशन अंडर कंट्रोल है। अगर सुई हॉट की ओर जा रही है तो इंजन में कूलेंट कम हो सकता है इसकी जांच कर ले।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
नई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
9 hrs agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
11 hrs agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
13 hrs agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
14 hrs agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
16 hrs agoनई कार खरीद रहें हैं तो भूलकर भी न करें ये गलतियां!
1 day agoआज से बुक होगी Mahindra की नई CNG SUV, कीमत 10 लाख से कम
1 day agoट्रैफिक चालान भरने की टेंशन खत्म? दिल्ली में इस दिन लगेगी लोक अदालत
2 days agoटाटा की इन कारों पर मिल रही 3.35 लाख तक की छूट, यहां देखें पूरी लिस्ट
2 days agoTiger Shroff की कार पर चलीं गोलियां, क्या बुलेटप्रूफ BMW ने बचाई उनकी जान?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines